{"_id":"5981fa544f1c1bf1498b4e9b","slug":"one-died-after-encounter-by-mathura-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा पुलिस ने घेरा साढ़े तीन लाख का इनामी, मुठभेड़ में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा पुलिस ने घेरा साढ़े तीन लाख का इनामी, मुठभेड़ में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में बुधवार को साढ़े तीन लाख के इनामी बदमाश साहून से विशंभरा गांव में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक युवक की मौत हो गई जबकि स्वाट टीम प्रभारी और एक सिपाही घायल हो गए हैं। साहून फायरिंग करता हुआ भाग निकला।
जिस युवक की मौत हुई है पुलिस उसे बदमाश बता रही है जबकि गांव के लोगों का कहना है कि वह निर्दोष था और आटा चक्की चलाकर परिवार पाल रहा था। युवक की मौत पर गांव में बवाल हो गया। देर रात तक ग्रामीणों ने शव को नहीं उठने दिया था। पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही थी।
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के इनामिया बदमाश साहून की लोकेशन उसके गांव शेरगढ़ के विशंभरा में मिलने पर पुलिस ने घेरा बंदी की थी। कई थानों की फोर्स दोपहर को करीब साढ़े तीन विशंभरा पहुंच गई। पुलिस साहून के घर के करीब पहुंची ही थी कि साहून और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस पर गोलियां चलाता हुआ साहून मकानों की छतों से होता हुआ भाग निकला। इसी दौरान पुलिस की गोलियों से विशंभरा गांव का कासिम (35) पुत्र सुमरत मारा गया। वहीं स्वाट टीम के प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा और सिपाही सुरेंद्र सिंह घायल हो गए। इन दोनों के भी गोली लगी है।
कासिम की मौत से गांव में बवाल हो गया। पुलिस का कहना था कि कासिम भी साहून गैंग का सदस्य था जबकि ग्रामीण कासिम को निर्दोष बता रहे थे। ग्रामीणों ने कासिम का शव नहीं उठने दिया। पुलिस को घेर लिया गया था। अधिकारियों के साथ भी नोकझोंक हुई।

पुलिस पर चार बार गोलियां दागकर भाग चुका है साहून
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कुख्यात साहून पुलिस पर चार बार गोलियां चलाकर भाग चुका है। कई पुलिस वाले घायल भी हो चुके हैं। स्थिति यह है कि पुलिस विशंभरा में दबिश भी भारी फोर्स के साथ ही देती है।
साहून पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बन चुका है। हाईवे पर लूट की वारदातों को भी उसी का गैंग अंजाम दे रहा है। उसके गैंग में बारह सदस्य बताए जा रहे हैं। इन सभी के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।