फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   omendra yadav surrender in court

हत्यारोपी का सरेंडर, विश्वविद्यालय में हड़ताल समाप्त

Tue, 23 Feb 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा/मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो आगरा/मैनपुरी Updated Tue, 23 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
omendra yadav surrender in court
डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक सतेंद्र सिंह की 12 फरवरी की देर शाम हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे मैनपुरी के कॉलेज संचालक  ओमेंद्र यादव ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे मैनपुरी सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके लिए उसने दस साल पुराने मारपीट के मामले में जमानत तुड़वाई। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसी के साथ 10 दिन से हड़ताल पर चल रहे विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने काम पर लौटने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

ओमेंद्र यादव मैनपुरी के ही अंजनी गांव का प्रधान है। उस पर चार केस दर्ज हैं। इनमें से एक 2006 में जैली जिरोली गांव के तत्कालीन प्रधान शिशुपाल के घर में घुसकर मारपीट का है। इसी में उसने जमानत तुड़वाई और सरेंडर कर दिया। वह मैनपुरी में ही ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान सीओ से मारपीट के मामले में भी वांटेड था। सतेंद्र की हत्या में आगरा पुलिस उसे वांटेड घोषित कर चुकी थी।
विज्ञापन

उधर, 12 फरवरी से ही विश्वविद्यालय कर्मी बेमियादी हड़ताल पर चल रहे थे। इसके चलते पुलिस भारी दबाव में थी। उसके सरेंडर का पता चलते ही आगरा पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है कि उसने सतेंद्र की हत्या 60 लाख रुपये (पांच कालेजों की फीस) के लिए की थी। वह फीस जमा कराए बगैर ही सतेंद्र से कोड चाहता था, जिससे कालेजों की लाग इन आईडी खुलवाई जा सके। आगरा के एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि सतेंद्र सिंह की हत्या में ओमेंद्र के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उधर, ओमेंद्र ने खुद को बेकसूर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed