{"_id":"5996d19a4f1c1b86558b45eb","slug":"old-man-murdered-in-tundla-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते के काटने पर उसके वृद्ध मालिक को गला दबाकर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्ते के काटने पर उसके वृद्ध मालिक को गला दबाकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के एक गांव में कुत्ते के काटने पर घायल युवक पक्ष के लोगों ने कुत्ते के मालिक की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया गया है कि दोनों पक्षों में पहले से ही रंजिश भी चली आ रही थी। कुत्ते के काटने पर इसने बड़े विवाद का रूप ले लिया। मामले में नौ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बताया गया है कि फिरोजाबाद में टूंडला के बीहड़ी क्षेत्र के गांव बड़ा कुर्रा (नगला केशों) निवासी नेकराम पुत्र केहरी सिंह निषाद की गांव के ही चरन सिंह होमगार्ड से रंजिश चल रही है। गुरुवार को सुबह 10 बजे केहरी सिंह के पालतू कुत्ते ने चरन सिंह के पुत्र विनोद को काट लिया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।
यह विवाद शांत भी हो गया लेकिन रात को नौ बजे एक बार फिर से दोनों पक्ष झगड़ने लगे और उनमें जमकर लाठी-डंडे व फरसे चले। इसी दौरान केहरी सिंह (70) पुत्र सुखलाल की मौत हो गई। नेकराम का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पिता को लाठी-डंडे मारे और गला दबा दिया।
विज्ञापन
वहीं नेकराम पक्ष के चूरामन सिंह, शारदादेवी, मीरादेवी और प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। केहरी सिंह की मौत की जानकारी मिलते ही होमगार्ड पक्ष के लोग घरों पर ताले लगाकर फरार हो गये। वहीं वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। मामले में नेकराम ने चरन सिंह होमगार्ड, रामभरोसी, बेताल सिंह, सियाराम, राजकुमार, कमलसिंह, मूलचन्द्र, भूप सिंह और सत्यप्रकाश के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।