{"_id":"5c9a083dbdec22146f5153fe","slug":"officer-arrested-for-order-issued-on-fake-signature-of-chief-minister-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के फर्जी हस्ताक्षर कर करवाए कईयों के तबादले, लेखाधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम योगी के फर्जी हस्ताक्षर कर करवाए कईयों के तबादले, लेखाधिकारी गिरफ्तार
Tue, 26 Mar 2019 05:00 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 26 Mar 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी लेखाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में मुख्यमंत्री के फर्जी हस्ताक्षर कर आदेश जारी करने वाले लेखाधिकारी नित्यानंद मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को उसे फर्रुखाबाद से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ वर्ष 2017 में कासगंज और गंजडुंडवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
आरोपी नित्यानंद मिश्रा कासगंज जिले के विकास भवन में लेखाधिकारी पद पर तैनात था। आरोप है कि वर्ष 2017 में उसने मुख्यमंत्री के फर्जी हस्ताक्षर कर कई आदेश जारी किए थे। उसने मुख्यमंत्री के फर्जी हस्ताक्षर कर अफसरों के तबादले तक कर दिए थे।
जब संबंधित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री दफ्तर से जानकारी ली, तो पता चला कि वहां से कोई आदेश जारी ही नहीं हुआ। शिकायत पर स्थानीय स्तर पर जांच कराई गई। इसमें विकास भवन में तैनात लेखाधिकारी नित्यानंद मिश्रा का नाम सामने आया।
विज्ञापन
इस पर अधिकारी के खिलाफ कासगंज और गंजडुंडवारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद से आरोपी लेखाधिकारी फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को कासगंज पुलिस ने आरोपी लेखाधिकारी को फर्रुखाबाद से गिरफ्तार कर लिया।