{"_id":"5ca2efb6bdec22493442ec5f","slug":"officer-and-businessmen-honey-trapped-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप में फंसे अधिकारी और कारोबारी, पहले युवती ने फोटो भेजे, फिर की यह डिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हनी ट्रैप में फंसे अधिकारी और कारोबारी, पहले युवती ने फोटो भेजे, फिर की यह डिमांड
Tue, 02 Apr 2019 11:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एक अधिकारी और कारोबारी हनी ट्रैप में फंस गए। फेसबुक पर युवती की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे दोस्ती की गई। पहले युवती ने आपत्तिजनक फोटो भेजे। बाद में अधिकारी और कारोबारी के मंगा लिए। उन्हें जाल में फंसाने के बाद रकम खातों में जमा करने का दबाव बनाया गया। पीड़ितों ने साइबर सेल में शिकायत की। इसके बाद फेसबुक आईडी बंद करा दी गई।
पहला मामला बीएसएनएल अधिकारी है। पिछले दिनों अधिकारी की फेसबुक आईडी पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। अधिकारी ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। युवती उनसे चैटिंग करने लगी। मगर, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। कुछ दिन बाद जवाब देना शुरू कर दिया।
युवती ने अपने कुछ फोटो भी भेज दिए। इसमें कुछ फोटो अश्लील भी थीं। युवती ने अधिकारी से भी इसी तरह अपने फोटो भेजने के लिए कहा। वो जाल में फंस गए। फोटो भेजते ही उन्हें ब्लैकमेल किया जाने लगा। युवती ने कहा कि खाते में 20 हजार रुपये जमा करा दो। अगर, ऐसा नहीं करोगे तो दोस्तों, रिश्तेदारों को उनकी फोटो भेज देगी।
विज्ञापन
अधिकारी डर गए। इससे तनाव में आ गए। उन्होंने पत्नी को बता दिया। इसके बाद साइबर सेल में शिकायत की। उनका प्रोफाइल डिलीट कर दिया गया। फेसबुक को भी पत्र लिखा है। इसमें फेक आईडी के बारे में जानकारी मांगी गई है।

कारोबारी भी जाल में फंसा
दूसरा मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र के एक कारोबारी का है। 60 वर्षीय कारोबारी के पास भी एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उनसे मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्स एप पर चैटिंग शुरू कर दी गई।
युवती ने पहले अश्लील फोटो भेजे, बाद में कारोबारी से भी फोटो मांग लिए। अब उनसे खाते में 15 हजार रुपये जमा करने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। इससे वो दहशत में आ गए। कारोबारी ने साइबर सेल में शिकायत की है।
साइबर सेल एक्सपर्ट का कहना है कि फेसबुक पर अंजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा अपना मोबाइल नंबर भी नहीं देना चाहिए। फेसबुक आईडी पर अपनी निजी जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए।