{"_id":"6ac68b119f21b839c202a7ff","slug":"cyclist-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155145-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
फोटो47कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर घटना के बारे में जानकारी देते मृतक के परिजन । संवाद
कासगंज। सिकंदराराऊ मार्ग पर मंगलवार की रात अथैया चौराहे के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गए। घायल साइकिल सवार को परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
एटा जिले में थाना मारहरा के गांव नगला चैला निवासी रामबाबू (50) पुत्र रामसहाय मंगलवार की रात साइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। बेटा जितेंद्र पाल ने बताया कि अथैया चौराहे के पास तेज गति से आ रही बाइक ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से रामबाबू घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीर व आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान बाइक सवार मौके से भाग गया। जानकारी मिलने पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एंबुलेंस की मदद से घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के बाद पत्नी ज्ञान देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने उनकी मौत के बारे में परिजन से पूछताछ की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन :
परिजन ने पुलिस को बताया कि हादसा एटा जनपद की सीमा में हुआ था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आंचल चौहान ,सीओ सदर कासगंज।