{"_id":"378949ae0c84e9aa407fe7de908dd063","slug":"now-alerts-for-6-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छह दिसंबर के लिए अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब छह दिसंबर के लिए अलर्ट
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 30 Nov 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस पर आईएस के हमले के बाद हमारे देश में ताजनगरी जैसे प्रमुख शहरों पर मंडराते आतंकी खतरे के बीच अब खुफिया एजेंसियों ने छह दिसंबर के लिए पुलिस को अलर्ट किया है। आशंका है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की तारीख पर देश के दुश्मन दहशत फैलाने के लिए खुराफात कर सकते हैं। पुलिस से रेलवे और बस स्टेशनों, प्रमुख धर्मस्थलों के अलावा होटलों की सुरक्षा बढ़ाए जाने के लिए कहा गया है।
आगरा में ताजमहल की वजह से अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने के लिए हिदायत दी जा रही है। यहां दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। कई देशों को आतंकी संगठन आईएस ने अपने निशाने पर ले रखा है। फ्रांस, अमेरिका, रूस समेत इन देशों के पर्यटकों की सुरक्षा पर खास ध्यान देने की जरूरत है।
इस बीच प्रदेश और केंद्र की खुफिया एजेंसियों ने छह दिसंबर के लिए अलग से अलर्ट जारी किया है। खुफिया विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस बार खास तौर पर सिमी के सदस्यों की गतिविधियों को मालूम करके कार्रवाई करने के निर्देश हैं। खुफिया एजेंसियां पहले ही बता चुकी है कि सिमी से ही इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) खड़ा हुआ। अब आईएम के आतंकी नेटवर्क बनाने में आईएस की मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीरिया-इराक के पर्यटकों पर पैनी नजर
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने उन देशों के पर्यटकों पर खास नजर रखने के लिए निर्देश दिए हैं, जिनमें आइएस का जाल फैल चुका है। इनमें सीरिया और इराक शामिल हैं। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट से कहा गया है कि इन देशों से आने वाले युवाओं पर खास तौर से नजर रखी जानी चाहिए। यह मालूम किया जाए कि उनके आने का मकसद पर्यटन ही है या कुछ और। जो लोग मेहमान के तौर पर आ रहे हैं, उनके मूवमेंट की भी पूरी जानकारी होनी चाहिए।