{"_id":"6ac93ad525f699f7200727ea","slug":"the-youth-attacked-the-policeman-who-came-to-resolve-the-dispute-sitapur-news-c-102-1-slko1055-165562-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाही पर युवक ने किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाही पर युवक ने किया जानलेवा हमला
Sat, 10 Oct 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
घायल सिपाही।
महमूदाबाद। रामपुरमथुरा के सोहरिया गांव में शिकायत पर पहुंचे यूपी 112 पर तैनात सिपाही अवनेश कुमार पर गांव निवासी पराग ने हमला कर दिया। घायल सिपाही का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उनके सिर से खून गिरता दिख रहा है। घटना छह अक्तूबर की है, पुलिस ने आठ अक्तूबर को आरोपी को जेल भेजा है। हालांकि संवाद न्यूूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
गांव निवासी पवन कुमार के अनुसार छह अक्तूबर की शाम छह बजे गांव का ही पराग वाहन निकालने को लेकर उनसे विवाद करने लगा। विवाद के दौरान आरोपी पराग ने पवन पर नुकीली सरिया से वार कर दिया। इससे पीड़ित के पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लग गई। जख्मी हालत में पीड़ित ने यूपी 112 पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर दो सिपाही आ गए। इसमें एक सिपाही अवनेश कुमार ने जब पीड़ित को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने सिपाही के सिर पर सरिया से प्रहार कर दिया। इससे अवनेश का सिर फट गया और खून निकलने लगा। किसी तरह पुलिस ने आरोपी पराग को हिरासत में लिया और उसे थाने ले आए। हालांकि आरोपी को दो दिन के बाद रामपुरमथुरा पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है। सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार ने बताया कि रामपुरमथुरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने पवन की तहरीर पर घटना के दिन ही प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।