फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   noida's youth body thrown in kasganj after murder by accused

नोएडा में युवक की हत्या, कासगंज में फेंका शव, सोशल मीडिया के जरिए सामने आई सच्चाई

Mon, 31 Dec 2018 06:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
noida's youth body thrown in kasganj after murder by accused
murder
कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले मिला शव नोएडा के धर्मेंद्र का था। सोशल मीडिया के जरिए शव की शिनाख्त हुई है। पुलिस ने सोमवार को शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक उधारी के रुपये मांगने पर हत्यारों ने युवक की हत्या की और शव को सोरों क्षेत्र के गांव प्रह्लादपुर के बाहर फेंक दिया। शिनाख्त होने पर सोरों पुलिस ने दादरी पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

      
गांव प्रह्लादपुर में तीन दिन पहले एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव की शिनाख्त के प्रयास किए। तीन दिन तक प्रयास के बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारे कार से लेकर आए थे शव

सोरों पुलिस को जानकारी हुई कि यह शव नोएडा जिले की कोई गाड़ी लेकर आई थी। इस पर सोशल मीडिया और नोएडा पुलिस के सहयोग से शिनाख्त के प्रयास किए। रविवार रात नोएडा के गांव घोड़ी बछेड़ा निवासी राम किशन सोरों कोतवाली पहुंचे। 

पुलिस उन्हें शवगृह ले गई, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त अपने बेटे धर्मेंद्र के रूप में की। पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा ब्याज और लॉटरी का काम करता था। कई लोगों पर उसके उधारी के रुपये थे और रुपये मांगने पर उन्होंने हत्या कर शव प्रह्लादपुर में फेंक दिया। परिजन शव ले गए हैं। 
     
कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि दादरी में युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज है। यह मुकदमा हत्या में तरमीम हो गया है। दादरी पुलिस से बातचीत करने पर जानकारी हुई है कि कई संदिग्ध हिरासत में ले लिए हैं। विवेचना दादरी पुलिस करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed