फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No FIR on jewellers thief

पांच लाख के गहनों की चोरी पी गई पुलिस

Sat, 23 Apr 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 23 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
No FIR on jewellers thief
क्राइम
फाइव स्टार होटल मुगल शेरेटन से नोएडा निवासी गोकुल कक्कड़ की मां रीता कक्कड़ का पांच लाख के जेवरात, 45 हजार कैश और दो आई फोन से भरा पर्स उड़ा लिए जाने की घटना को ताजगंज पुलिस पी गई है। इसकी रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की गई है। सवाल सिर्फ चोरी का  नहीं, होटल की सुरक्षा में चूक का भी है। आरोप है कि होटल के एक बड़े हिस्से में सीसीटीवी कैमरे लगाए ही नहीं गए हैं। इसी कारण घटना कैमरो में कैद नहीं हो पाई  है।
विज्ञापन

इसके बावजूद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल करना तक  जरूरी नहीं समझा। घटना बुधवार रात को हुई थी। नोएडा के सेक्टर 51 निवासी गोकुल कक्कड़ शादी समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। कार्यक्रम इसी होटल में था। वे ठहरे भी यहीं पर थे। रात में वे लोग जब शादी के रिसेप्शन में व्यस्त थे, तभी यह घटना हुई।
विज्ञापन

उन्होंने गुुरुवार सुबह ताजगंज पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने इस पर थाना की मुहर लगाकर इसे रिसीव किया।
उनसे कह दिया कि एफआईआर की कॉपी बाद में मिलेगी, लेकिन उनके जाने के बाद केस दर्ज ही नहीं किया। इंस्पेक्टर ताजगंज का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। फिर भी सूचना के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में कैसे पहुंचा चोर 
आगरा। गोकुल कक्कड़ का यह भी सवाल है कि होटल में बगैर आईडी के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता है। फिर चोर अंदर कैसे पहुंच गया। उनका आरोप है कि इसमें या तो स्टाफ की लापरवाही है या फिर मिलीभगत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed