{"_id":"6acbd860c04e4b7f150317a4","slug":"laborers-body-found-in-the-river-on-the-third-day-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-167000-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीसरे दिन नदी में मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीसरे दिन नदी में मिला मजदूर का शव
Mon, 12 Oct 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
अखंडनगर। डौड़ीपुर के पास मझुई नदी में रविवार सुबह लापता मजदूर कमलेश (42) का शव उतराता मिला। वह शुक्रवार को मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक न लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
कल्याणपुर बक्सरा निवासी कमलेश मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक, वह शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे कटिया लेकर मझुई नदी में मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सोशल मीडिया पर भी उनकी गुमशुदगी की सूचना साझा की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
रविवार सुबह करीब 8:30 बजे डौड़ीपुर के पास नदी में शव उतराता दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।
आशंका है कि नदी में डूबने से उनकी मौत हुई। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। कमलेश के पिता जंत्री निषाद का पहले ही निधन हो चुका था।