{"_id":"906e87d1e9988c0df36b8cc85ee13f8d","slug":"no-accident-de-five-killed-six-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो एक्सीडेंट डे पर दर्दनाक हादसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नो एक्सीडेंट डे पर दर्दनाक हादसे
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 02 Jul 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो एक्सीडेंट डे पर दर्दनाक हादसे ने दो की जान ले ली। नेशनल हाईवे-2 पर नगला परमसुख के पास बुधवार तड़के लखीमपुर खीरी के दवा व्यवसायी श्यामसुंदर जायसवाल (45) की बोलेरो गाड़ी आगे जा रहे ट्रोला में जा घुसी। हादसे में उनकी और साले सूरज (17) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बोलेरो में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
लखीमपुर खीरी के काशीनगर निवासी श्यामसुंदर जायसवाल अपने बेटे प्रिंस और रिश्ते के साले कटौली निवासी सूरज (17) पुत्र लालता प्रसाद को सीपीएमटी की कोचिंग में दाखिला दिलाने के लिए कोटा जा रहे थे। बोलेरो गाड़ी में श्यामसुंदर की पत्नी दुर्गेशनंदनी, गणेश, अंकित, गोलू भी सवार थे। तड़के तकरीबन तीन बजे उनकी बोलेरो गाड़ी एत्मादपुर में हाईवे पर राष्ट्रदीप ढाबे के पास पहुंची। बताते हैं उनकी गाड़ी के आगे जा रहे ट्रोला चालक ने अचानक ब्रेक लिए। बोलेरो चालक कंट्रोल नहीं कर सका। बोलेरो ट्रोला में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। चीखपुकार पर ढाबे पर बैठे लोग पहुंचे और घायलों को निकलाने में जुट गए। सूचना पर एत्मादपुर पुलिस भी पहुंची। ट्रोला में फंसी गाड़ी से घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक श्याम सुंदर और सूरज की मौत हो चुकी थी। बोलेरो चालक रिंकू भी घायल हो गया। दोपहर बाद दवा व्यवसायी के रिश्तेदार भी आगरा पहुंचे।
एंबुलेंस के इंतजार में एक घंटे तड़पे घायल
ग्रामीणों ने बताया कि एंबुलेंस मौके पर एक घंटे बाद पहुंची। पुलिस ने घायलों को बोलेरो से निकालकर बाहर लिटा दिया था। बोलेरो चालक रिंकू की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आधी रात के बाद हादसा हुआ था। ऐसे में एंबुलेंस को आने में कुछ वक्त लगा। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
बालाजी के दर्शन को परिवार के अन्य सदस्य आए थे
सूरज और प्रिंस ने इंटरमीडिएट करने के बाद डाक्टर बनने का ख्वाब देखा था। श्यामसुंदर की पत्नी के रिश्तेदार लालता प्रसाद का बेटा सूरज मेधावी था। इंटर में उसने टॉप किया था। दोनों को अच्छी कोचिंग में दाखिला दिलाने के लिए परिवार चला था। दुर्गेशनंदनी ने बताया कि परिवार के अन्य लोग बालाजी के दर्शन के लिए आए थे। हादसे में पति की मृत्यु की जानकारी दुर्गेश को नहीं दी गई थी।
हादसों में प्रापर्टी डीलर समेत दो मरे, चार घायल
हाईवे पर मंडी समिति के गेट के सामने दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई। वहीं बुधवार शाम को खंदौली में बगलघूंसा गांव के पास पर दो कैंटर और एक ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कालिंदी विहार, एत्माद्दौला निवासी प्रापर्टी डीलर श्याम सिंह (45) बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे अपने भाई नरायन सिंह के साथ बाइक से आरटीओ जा रहे थे। मंडी समिति के गेट के सामने तेज गति से आती बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि श्याम सिंह उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में घायल श्याम सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं उनके भाई नरायन सिंह घायल हो गए।
तीन वाहन भिड़े, एक मरा, चार घायल
खंदौली प्रतिनिधि के मुताबिक, आगरा अलीगढ़ रोड पर बगलघूंसा के पास शाम करीब पांच बजे दो कैंटर और एक ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे मेें कैंटर में सवार नारखी फीरोजाबाद निवासी छोटेलाल (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। ट्रक ने आगरा की ओर से आ रहे कैंटर को ओवरटेक करने का प्रयास किया था। पुलिस ने घायलों को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया।