{"_id":"5c399299bdec22738b6ad224","slug":"newborn-body-s-body-missing-from-grave-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से नवजात बेटे का शव निकाल ले गया पिता, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्र से नवजात बेटे का शव निकाल ले गया पिता, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Sat, 12 Jan 2019 12:39 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
baby
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के खंदौली क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के ग्राम पोइया में शुक्रवार को एक नवजात शिशु का शव कब्र से गायब होने से हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि शिशु का शव उसका पिता ही कब्र से खोद कर ले गया है। मामले में पीड़िता ने थाना खंदौली में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना खंदौली के गांव पोइया निवासी दिनेश सिंह की बेटी गीता की शादी करीब चार वर्ष पूर्व फिरोजाबाद नई बस्ती थाना लाइनपार निवासी विपिन पुत्र शीतल कुमार से की गई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग गीता को प्रताड़ित करने लगे थे।
विज्ञापन
छह माह से इनका मामला अदालत में चल रहा है। इससे गीता अपने पिता दिनेश के यहां पोइया में रह रही है। दो दिन पूर्व गीता ने पोइया के सरकारी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद ही बच्चे की मौत हो गई। शिशु के शव को गांव के समीप ही दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
दूसरे दिन पता चला की किसी ने कब्र खोद कर शव निकाल लिया है। कब्र से बच्चे का शव गायब होने से हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में पता चला की गीता के ससुराल पक्ष के लोग रात को गांव में आकर कब्र खोद कर बच्चे के शव को फिरोजाबाद ले गए हैं। मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।