{"_id":"59f9fb644f1c1bca678b87fd","slug":"new-technique-of-atm-fraud-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटीएम के लुटेरों ने निकाली नई तरकीब, यूं लगाने वाले थे तीन बैंकों को चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम के लुटेरों ने निकाली नई तरकीब, यूं लगाने वाले थे तीन बैंकों को चूना
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम में ठगी का बिल्कुल नए तरीके का मामला सामने आया है। इस बार बैंकों को चूना लगाने की कोशिश की गई है। इसके लिए दो शातिर युवकों ने एटीएम के कैश लेते मशीन का मेन स्विच ऑफ कर दिया।
इसके बाद बैंकों में शिकायत की कि उनके खाते से पैसा कट जाने के बावजूद एटीएम से रकम नहीं मिली। बैंक ने इसकी जांच की तो पता चला कि यह बैंकों को चूना लगाने के लिए चली गई चाल है। एएसपी श्लोक कुमार से इसकी शिकायत की गई है।
सीएसके बैंक ने इसकी जांच कराई है। इसी बैंक के एटीएम से 10-10 करके तीन बार में 30 हजार रुपये निकाले गए। एसबीआई, आईसीआईसीआई और आईडीबीआई के एटीएम कार्ड इस्तेमाल किए गए।

Fraud
21 अक्तूबर को पहली बार रकम निकाली गई। इसकेबाद एक एक दिन छोड़कर दो बार और निकाली गई। पहले तो ट्रांजेक्शन सुबह हुए। तीसरा शाम को। जिन बैंकों के एटीएम कार्ड इस्तेमाल हुए, उनमें शिकायत की गई कि उन्हें एटीएम से पैसा नहीं मिला जबकि खाते से कट गया।
इन बैंकों ने सीएसके बैंक को शिकायत भेज दी। इसकी जांच में ही खेल खुला। पता चला कि तीनों मामलों में दो ही युवक हैं। वे पैसा निकालते, गिनते और जेब में रखते नजर आए। यह भी पता चला कि एक युवक पैसा लेता है।
इन बैंकों ने सीएसके बैंक को शिकायत भेज दी। इसकी जांच में ही खेल खुला। पता चला कि तीनों मामलों में दो ही युवक हैं। वे पैसा निकालते, गिनते और जेब में रखते नजर आए। यह भी पता चला कि एक युवक पैसा लेता है।
एक पैसा लेता, दूसरा बटन बंद कर देता
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि फुटेज में स्पष्ट है कि जैसे ही एक युवक एटीएम से पैसा लेता है, वैसे ही उसी क्षण दूसरा युवक मेन स्विच बंद कर देता है।
इससे यह होता है कि पैसा उसके खाते से कट जाता है लेकिन एटीएम में ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया पूरा होना दर्ज नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर यह रिपोर्ट दे दी जाती कि ट्रांजेक्शन अधूरा हो तो उनके खाते में तीनों बैंकों को 10-10 हजार जमा करना होता।

बैंक ने लिया सबक, बटन की जगह बदली
इस घटना से सबक लेकर बैंक ने एटीएम के मेन स्विच की जगह बदल दी है। इसे ऐसी जगह लगवाया गया है कि जहां से नजर ही न आए। साथ ही गार्ड को भी अलर्ट किया गया है। मैनेजर का कहना है कि अगर कैमरे अच्छे न होते तो यह खेल पकड़ में आना मुश्किल था।
एएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि एटीएम का मेन स्विच बंद करके बैंकों को चूना लगाए जाने की कोशिश की मामला सामने आया है। इसकी रिपोर्ट हरीपर्वत थाना में दर्ज कराई जा रही है।
एएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि एटीएम का मेन स्विच बंद करके बैंकों को चूना लगाए जाने की कोशिश की मामला सामने आया है। इसकी रिपोर्ट हरीपर्वत थाना में दर्ज कराई जा रही है।