Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NDRF Bus Catches Fire Outside Postmortem House in Etah, Locals Control Blaze

एटा: पोस्टमार्टम हाउस के सामने खड़ी एनडीआरएफ की बस में लगी आग, उठीं ऊंची लपटें; मची अफरा-तफरी

Thu, 19 Nov 2026 09:15 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 09:15 AM IST
सार

एटा मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस के सामने खड़ी एनडीआरएफ की बस में बुधवार रात अचानक आग लग गई। चालक की तरफ के अगले पहिये से उठीं लपटों पर स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
 

विज्ञापन
NDRF Bus Catches Fire Outside Postmortem House in Etah, Locals Control Blaze
एनडीआरएफ की बस में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

एटा मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस के सामने खड़ी एनडीआरएफ की बस में बुधवार रात अचानक आग लग गई। बस के अगले पहिये से लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई मौजूद नहीं था और आग आसपास खड़े अन्य वाहनों तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को ही जिला मुख्यालय पहुंची थी। दोपहर करीब दो बजे टीम ने अपनी बस मेडिकल कॉलेज परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के सामने खड़ी की थी। रात करीब 11 बजे अचानक बस के चालक की तरफ वाले अगले पहिये में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन


बस में आग लगी देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed