{"_id":"59369dfe4f1c1b34539c86ab","slug":"nathura-was-supporter-of-raja-aridaman-singh-ex-mla-of-bah","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा बवालः बाह के 'बाहुबली' का था सर पर हाथ, ये है नाथूराम का बीजेपी कनेक्शन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा बवालः बाह के 'बाहुबली' का था सर पर हाथ, ये है नाथूराम का बीजेपी कनेक्शन
टीम डिजिटल आगरा
Updated Tue, 06 Jun 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
नाथूराम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डौकी के गांव मेहरा नाहर में मारे गए नाथूराम का बाह के पूर्व विधायक राजा अरिदमन सिंह से कनेक्शन सामने आया है। बताया गया है कि नाथूराम प्रोपर्टी डीलर थे और राजा अरिदमन सिंह के साथ ही रहते थे। राजा के पार्टी बदलने पर वे भी सपाई से भाजपाई हो गए। हालांकि भाजपा में वे किसी पद पर नहीं थे।
बता दें कि फतेहाबाद के गांव नदौता निवासी नाथूराम ने समानता पार्टी से जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा थे लेकिन वह हार गए। उनकी राजनीतिक सक्रियता बाह में अच्छा खासा राजनीतिक वजूद रखने वाले के पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और भदावर नरेश अरिदमन सिंह के साथ बताई जाती है। राजा अरिदमन सिंह के सपा में रहने तक नाथूराम ने सपा का बैनर थामे रखा।
इसके बाद हाल ही में यूपी में हुए विधानसभा चुनाव से पहले राजा ने बीजेपी का दामन थाम लिया। उनकी पत्नी रानी पक्षालिका सिंह भाजपा के टिकट पर बाह से चुनाव लड़ीं और जीत गईं। बताया जाता है कि इसी दौरान नाथूराम में भाजपाई हो गए थे। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने सोमवार रात को ही बताया था कि नाथूराम भाजपा में किसी पद पर नहीं थे।
विज्ञापन
इसके अलावा नाथूराम कई बार अपना राजनीतिक वजूद बदलते रहे। लेकिन, वे एक प्रॉपर्टी डीलर के रूप में क्षेत्र में जाने जाते थे। बताया जाता है कि समर और सुधीर भी उनके साथ ही प्रोपर्टी डीलिंग का काम करते थे।