{"_id":"58f3c3104f1c1b1774470e54","slug":"narko","type":"story","status":"publish","title_hn":"20-21 को होगा बिट्टू के चाचा-चाची का नार्को टेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20-21 को होगा बिट्टू के चाचा-चाची का नार्को टेस्ट

Updated Mon, 17 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sleep Lab
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमला नगर से पांच जनवरी 2016 से अपहृत बिट्टू के चाचा पंकज अग्रवाल और चाची इंद्रा का नार्को टेस्ट 20 और 21 अप्रैल को लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगा। पहले इसकी तारीख 18 और 19 अप्रैल तय की गई थी लेकिन इन दोनों दिन टेस्ट करने वाली टीम के वैज्ञानिक छुट्टी पर रहेंगे। इसके चलते बाद में 20 और 21 तारीख फाइनल कर दी गई। पंकज और इंद्रा का मेडिकल चेकअप हो चुका है। दोनों इसमें टेस्ट के लिए फिट पाए गए हैं। टेस्ट के लिए सवालों की लिस्ट भी तैयार हो चुकी है।
इंटीरियर डिजाइनर संजय अग्रवाल के इकलौते बेटे बिट्टू के अपहरण की जांच में यह टेस्ट बेहद अहम माना जा रहा है। संजय अग्रवाल ने पंकज और इंद्रा पर शक जाहिर किया है। पंकज और इंद्रा का कहना है कि वे खुद चाहते हैं कि उनका नार्को टेस्ट किया जाए। उधर पुलिस ने बिट्टू के परिवार के साथ मिलकर नार्को टेस्ट के लिए सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है। इस मामले में सबसे पहले बिट्टू के साथ कोचिंग में पढ़ाई करने वाले उसके दोस्तों पर शक जाहिर किया गया था। उनसे पुलिस ने पूछताछ की। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला।
इसके बाद न्यू आगरा के बदमाशों से पूछताछ हुई। इससे भी कोई बात नहीं बनी। बिट्टू की तलाश आस पास के जिलों में ही नहीं, दिल्ली और मुंबई तक की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया । विधि विज्ञान प्रयोगशाला के संयुक्त निदेशक डा. एके मित्तल ने बताया कि लखनऊ लैब में नार्को टेस्ट के लिए तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
बिट्टू के अपहरण के मामले में 20 और 21 अप्रैल को नार्को टेस्ट कराया जाएगा। लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला से तारीखें तय कर दी गई हैं
- डा. प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी।