फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nalanda Builder director arrested, sent to jail

नालंदा बिल्डर का डायरेक्टर गिरफ्तार, जेल भेजा

Thu, 05 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Thu, 05 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nalanda Builder director arrested, sent to jail
घर पर दबिश देकर पुलिस ने की गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
नालंदा बिल्डर एवं डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा को धोखाधड़ी और धन हड़पने के आरोप में गुरुवार को थाना सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोपहर में पुलिस ने डायरेक्टर को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने जमानत प्रार्थना पत्र खारिज करते हुए आरोपी को 18 जनवरी तक के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें, नालंदा बिल्डर एवं डेवलपर्स के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा, संतोष कटारा और शरद भदौरिया के खिलाफ 28 दिसंबर 2016  को थाना सिकंदरा में धोखाधड़ी, गालीगलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें फ्लैट बुकिंग कराकर कब्जा नहीं देने और खरीदारों के धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। 16 खरीदारों ने एसएसपी से शिकायत की थी। आरोप था कि कंपनी ने 2011 में शास्त्रीपुरम स्थित नालंदा क्राउन योजना शुरू की थी। 36 महीने में उसे पूरा कर 2014 जनवरी में फ्लैट पर कब्जा देना था। लेकिन बिल्डर ने निर्माण कार्य बंद कर दिया। अब तक कब्जा नहीं दिया। इस पर मनोज कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने गुरुवार को कंपनी के डायरेक्टर फ्रेंड्स पैराडाइज खंदारी निवासी राधेश्याम शर्मा को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसे एसीजेएम अष्टम अरविंद विकास की कोर्ट में पेश किया। आरोपी की ओर से प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र पर बहस करते हुए अधिवक्ता अचल कुमार शर्मा और उपेंद्र मिश्रा ने कहा कि आरोपी का अपराध सात साल से कम दंड का है। इसके लिए नोटिस दिया जाना चाहिए था। अभियुक्त द्वारा नोटिस की अवहेलना की जाती तो गिरफ्तार किया जाता। अभियोजन की ओर से एपीओ ने तर्क दिया कि पुलिस ने अभियुक्त को नोटिस देने का पूर्ण प्रयास किया। व्यक्तिगत रूप से नोटिस तामील न होने पर रजिस्टर्ड डाक से भी नोटिस भेजे गए। मगर, आरोपी न तो थाने में हाजिर हुआ और न ही कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने अपराध गंभीर प्रकृति का मानते हुए जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। राधेश्याम शर्मा को 18 जनवरी तक के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो की गिरफ्तारी बाकी
मामले में आरोपी दो डायरेक्टर संतोष कटारा और शरद भदौरिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed