{"_id":"58c595864f1c1be618dc55e0","slug":"muslimm","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय जुलूस में नारेबाजी पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजय जुलूस में नारेबाजी पर पथराव
विजय जुलूस में नारेबाजी पर पथराव
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
विजय जुलूस में नारेबाजी पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजगंज के नगला मेवाती में रविवार शाम को भाजपा समर्थकों के विजय जुलूस में नारेबाजी से क्षेत्र में तनाव फैल गया। दूसरे समुदाय के लोग घरों से निकल आए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव किया गया। पथराव में दो पर्यटक वाहनों के शीशे टूट गए। सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स पहुंच गई। मगर, कोई नहीं मिला।
नगला मेवाती मोहल्ला में मिश्रित आबादी रहती है। रविवार शाम चार बजे 10-15 बाइक सवार कुछ युवक भाजपा की जीत पर नारेबाजी करते हुए निकल रहे थे। उन्होंने धार्मिक नारे लगाना भी शुरू कर दिया। यह देखकर दूसरे समुदाय के लोग घरों से निकल आए। इससे इलाके में तनाव फैल गया। तब युवक चले गए। मगर, आधा घंटे बाद फिर से मोहल्ले में आ गए। आरोप है कि इस बार भी नारे लगाए। तब लोग भड़क गए। उन्होंने कुछ युवक पकड़ लिए। उनमें मारपीट की नौबत आ गई। युवकों के कई और समर्थक भी आए। इससे विवाद बढ़ गया। तब भाजपा समर्थक भाग खड़े हुए। हालांकि मोहल्ले के लोगों ने पथराव भी किया। इससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने घरों में छिपकर खुद को बचाया। बवाल की सूचना पर थाना ताजगंज की फोर्स पहुंच गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है। किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की है। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।