फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murderer of Tanjil Ahmed Looking in Agra

तंजील अहमद के कातिलों की आगरा में भी तलाश

Wed, 06 Apr 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 06 Apr 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Murderer of Tanjil Ahmed Looking in Agra
ढूंढे जा रहे नाइन एमएम पिस्तौल से हत्या करने वाले अपराधी - फोटो : file photo
एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद के कातिलों की तलाश आगरा समेत पूरे प्रदेश मेें की जा रही है। इसके लिए डीजीपी जावीद अहमद ने पिछले तीन साल में हुए उन तमाम हत्याकांड का ब्योरा तलब किया है, जिनमें नाइन एमएम पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


इन वारदात में शामिल रहे अपराधियों की मौजूदा गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। यह कवायद इसलिए भी की जा रही है क्योंकि तंजील की हत्या इसी बोर की पिस्तौल से की गई। उन्हें बिजनौर में 24 गोलियां मारीं गई थीं।
विज्ञापन


यह प्रतिबंधित बोर है। इसके बावजूद आगरा जोन के कई गिरोह के पास इस बोर के पिस्तौल बताए जाते हैं। इस हाई प्रोफाइल केस में पुलिस कई बिंदुओं पर एक साथ काम कर रही है। एक लाइन यह भी है कि हत्याकांड में पेशेवर शूटरों का हाथ हो सकता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसी बिंदू पर की जा रही पड़ताल में पिस्तौल के बोर के सहारे कातिलों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि आगरा के मुकाबले मेरठ जोन में ज्यादा गिरोह के पास नाइन एमएम की पिस्तौल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि सभी आईजी से यह ब्योरा तुरंत भेजने के लिए कहा गया है। आगरा के आईजी डीसी मिश्र ने इसे मंगलवार दोपहर ही भिजवा दिया। इसमें सिर्फ एक घटना का विवरण है। यह 2014 की है। केस लोहामंडी थाने में दर्ज हुआ था। इसमें सिपाही ने गुस्से में आकर नाइन एमएम की पिस्तौल से युवक की हत्या कर दी थी।

 संदिग्धों के फोटो भी भेजे
आगरा। डीजीपी ऑफिस से तमाम जिलों की पुलिस को कुछ संदिग्धों के फोटो भी भेजे गए हैं। इनके बारे में पड़ताल करने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि इनका संबंध तंजील अहमद की हत्या से हो सकता है।


 यहां भी है सिमी का नेटवर्क
तंजील अहमद ने जिस सिमी के नेटवर्क तोड़ने का काम किया, उसका जाल आगरा में भी फैला है। इसके अलावा यहां एक बार होटल में आईएम के आतंकी भी ठहर चुके हैं। आईएसआई एजेंट इजाज भी यहां रेकी करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed