फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murderer of satish yadav is hiding in batla house delhi

दिल्ली के बटला हाउस में छिपा है आगरा के सिपाही का हत्यारा

Thu, 10 Aug 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 10 Aug 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
murderer of satish yadav is hiding in batla house delhi
सिपाही सतीश यादव - फोटो : SELF
आगरा के सिपाही सतीश यादव की हत्या के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का पूरा जोर मुख्य आरोपी जफर को पकड़ने पर है। उसकी लोकेशन लगातार दिल्ली के बटला हाउस की आ रही है।
विज्ञापन


वहां पुलिस दो बार जा चुकी है लेकिन उसे नहीं ढूंढ पाई। तंग गलियों में पुलिस को उसका ठिकाना नहीं मिल पाया। अभी भी सूचना आ रही है कि वह बटला हाउस में किसी के घर पर शरण लिए है। 
विज्ञापन


29 जुलाई को एत्माद्दौला के प्रकाश पुरम में चोरी के इरादे से घूम रहे चार बदमाशों को सिपाही सतीश यादव और कुलदीप ने घेर लिया था। सतीश ने एक बदमाश को दबोच लिया था। जफर और उसके साथी सलमान ने सिपाही सतीश को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बदमाश भाग निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार रात नौ बजे कालिंदी विहार में मुठभेड़ के बाद सलमान उर्फ लल्ला, राहुल जाटव और श्यामवीर उर्फ सरिया को गिरफ्तार किया था। सलमान के पैर में गोली लगी थी। गिरोह का सरगना जफर उर्फ सोनू भाग गया। 

बटला हाउस में हैं रिश्तेदार

जफर मूल रूप से आगरा में बोदला स्थित नवी शाह की दरगाह का रहने वाला है। घटना के बाद चारों बदमाश अलग-अलग भागे थे। जफर दिल्ली चला गया था। दिल्ली के बटला हाउस में उसके रिश्तेदार रहते हैं। पुलिस को सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन मिली। इस पर पुलिस की एक टीम को वहां भेजा गया। बटला हाउस काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। 

इसके पास ही जामिया यूनीवर्सिटी भी है। पुलिस टीम जफर को पकड़ने के लिए दो बार बटला हाउस तक गई, लेकिन दबिश नहीं दे सकी। दोनों बार खाली हाथ लौट आई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जफर अब भी बटला हाउस में छिपा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की मदद ली जा रही है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक, इससे पहले जफर चोरी की कई वारदात को अंजाम देने के बाद भी पकड़ा नहीं जा सका है।

जम्मू में भी मिली थी लोकेशन

जब एक टीम को बटला हाउस में भेजा गया, तब जफर की लोकेशन जम्मू में भी मिली थी। इस पर एक टीम को जम्मू भेजा गया। मगर, वहां भी कुछ हाथ नहीं लग सका। 

पुलिस के मुताबिक, जफर मूलरूप से बोदला स्थित नवी शाह की दरगाह का रहने वाला है। उसने अपनी मामी से निकाह कर लिया। इसके बाद सीता नगर में किराये पर रहने लगा। उसका एक बच्चा भी है। 

सिपाही सतीश यादव की हत्या के चारों आरोपी पढ़े लिखे नहीं है। सभी मजदूरी करते हैं। मजदूरी नहीं मिलने पर चोरी का प्लान बनाते हैं। उनकी उम्र भी 25 से 30 साल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed