{"_id":"5989f01d4f1c1bbb1a8b4875","slug":"murdered-of-sepoy-in-agra-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः सिपाही सतीश की हत्या करने वाला बदमाश गिरफ्तार, दो और दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगराः सिपाही सतीश की हत्या करने वाला बदमाश गिरफ्तार, दो और दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा पुलिस ने सिपाही सतीश यादव के तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने मंगलवार रात नौ बजे कालिंदी विहार में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में सलमान उर्फ लल्ला नाम के बदमाश को पैर में गोली लगी है। उसके साथी राहुल जाटव और श्यामवीर उर्फ सरिया गिरफ्तार किए गए हैं।
गिरोह का सरगना जाफर उर्फ सोनू बताया गया है। वह मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस का कहना है कि जाफर और लल्ला ने ही सतीश यादव को गोली मारी थी। एत्माद्दौला के 80 फुटा रोड पर यह मुठभेड़ कांशीराम आवासीय कालोनी के सामने हुई।
इससे थोड़ा आगे ही प्रकाशपुरम में 29 जुलाई को एत्माद्दौला थाना के सिपाही सतीश यादव की दो गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, एक बाइक और कारतूस मिले हैं। यह गिरोह वारदात के लिए कालिंदी विहार में आया था।
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार और एत्मौद्दौला के हुकुम सिंह वहीं गश्त पर थे। उन्होंने घेराबंदी की तो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। हुकुम सिंह ने बताया कि बदमाशों ने 10 राउंड फायर किए गए। जवाब में पुलिस ने भी दो राउंड गोली चलाई।
एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार हुए हैं, इनमें एक के पैर में गोली लगी है। इनका एक साथी अभी फरार है। यह गिरोह सिपाही सतीश यादव की हत्या में शामिल रहा।

पहले भी कर चुके हैं हत्या
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पिछले साल 16 अगस्त को बोदला में शशि कपूर की हत्या कर चुका है। उसमें राहुल और जफर वांटेड चल रहे थे। गिरोह का सरगना जफर है। वह आगरा के ही बोदला का रहने वाला है। लल्ला हरी पर्वत के गरीब नगर का है। वह काफी दिनों से एटा के जलेसर के नौहखेड़ा में बहन के यहां रह रहा था। सरिया उर्फ श्यामवीर नौहखेड़ा का ही है। राहुल जाटव आगरा के मोहल्ला लंगड़े की चौकी का है।