{"_id":"573e18c14f1c1bf957ac790f","slug":"murder-of-the-monk-to-stop-gaming-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलने से रोकने पर साधु की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआ खेलने से रोकने पर साधु की पीट-पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Fri, 20 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खेरागढ़ में श्मशान घाट पर वारदात से सनसनी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेरागढ़ में श्मशान घाट पर जुआ खेलने का विरोध करने पर बुधवार रात को जुआरियों ने साधु को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। गुरुवार सुबह घायल मिले साधु को लोग अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है।
कछपुरा निवासी कैलाश गिरी (50) कसबा में ही श्मशान घाट स्थित मंदिर में पूजा करते थे। परिसर में कुछ लोग जुआ खेलते हैं। मंगलवार को कैलाश गिरी ने जुआ खेलने का विरोध किया। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि तब तो जुआरी चले गए, लेकिन रात में कैलाश गिरी को सोते समय निर्वस्त्र कर मोबाइल से क्लीपिंग बना ली। बुधवार रात को कैलाश गिरी को कुछ लोगों ने क्लीपिंग बनाने की जानकारी दी। इस पर कैलाश गिरी ने जुआ खेलने आए युवकों को पकड़ लिया। युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। उनकी जमकर पिटाई लगाई। उन्हें श्मशान घाट पर छोड़कर भाग गए। गुरुवार सुबह उन्हें घायल पड़ा देख लोगों की भीड़ लग गई। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी है।
लोगों में आक्रोश
श्मशान घाट जुआरियों का अड्डा बन चुका है। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। कैलाश गिरी कई बार विरोध कर चुके थे। मगर, पुलिस ने जुआरियों को नहीं पकड़ा। घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।