फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of student in agra

छात्र को जंगल में ले गए वहशी, दरिंदगी के बाद उतार दिया मौत के घाट

Thu, 15 Mar 2018 03:27 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला पिनाहट (आगरा)
क्राइम डेस्क, अमर उजाला पिनाहट (आगरा) Updated Thu, 15 Mar 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
murder of student in agra
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मंसुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम दो युवकों ने एक बालक के साथ कुकर्म किया। बाद में घटना को छिपाने के उद्देश्य से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। आरोपी और पीड़ित परिवारों के बीच तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


मंसुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का 12 वर्षीय लड़का कक्षा 5 की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की शाम करीब चार बजे वह अपने चचेरे भाई के साथ बकरी चराने के लिए बीहड़ में गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से शाम करीब छह बजे चचेरा भाई बकरियां लेकर घर लौट आया लेकिन वह नहीं लौटा। उसके पिता ने इसके बारे में जानकारी की तो चचेरे भाई बताया कि गांव के ही रामसिया पुत्र केदार और कुलदीप पुत्र शैतान सिंह उसे अपने साथ ले गए हैं। 

पिता ने ग्रामीणों की मदद से बालक को बीहड़ में ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में उन्होंने थाने में शिकायत की। पुलिस ने रामसिया से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारी घटना बता दी। 

रात करीब दो बजे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बीहड़ से शव को बरामद कर लिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर थाने में भीड़ जमा हो गई। 

पुलिस ने की कार्रवाई 

मौके पर एसपी पूर्वी नित्यानन्द राय भी पहुंच गए। बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रामसिया, उसके पिता केदार और कुलदीप के खिलाफ हत्या व सुबूत मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed