{"_id":"5aa284a54f1c1ba3758b477b","slug":"murder-of-old-woman-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या, कातिल के निशाने पर था कोई और ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या, कातिल के निशाने पर था कोई और
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के छाता कोतवाली के गांव सेंमरी में शुक्रवार को तड़के घर के बरामदे में सो रही वृद्धा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली रजाई के ऊपर से सीने से सटाकर मारी गई थी।
पास में ही सो रहे भाई और भाभी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। कोतवाली वृंदावन के परखम गूजर निवासी सुक्खो देवी (72) पत्नी रतन सिंह कई सालों से गांव सेमरी निवासी अपने भाई ठाकुरलाल के पास रह रही थी। रोज की तरह सुक्खो देवी घर के बरामदे में चारपाई पर सो रही थी।

बगल में ही सुक्खो के भाई ठाकुरलाल और भाभी वीरवती भी सो रही थीं। शुक्रवार की तड़के तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनकर भाई और भाभी जागे तो देखा कि सुक्खो देवी की रजाई खून से सनी पड़ी है और सुक्खो के सीने पर गोली लगी हुई थी।
सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। मृतका के भाई ठाकुरलाल की तहरीर पर पड़ोसी नेत्रपाल, प्रेम सिंह, रामदास, नारायण सिंह और योगेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस पूरे मामले में जहां बुजुर्ग सुक्खो देवी को गोली मारे जाने की स्पष्ट वजह अभी तक लोगों के सामने नहीं आई है।

कमरे में सो गया था
वहीं, मृतका सुक्खो के भतीजे बबुआ पुत्र ठाकुर लाल का कहना है कि 150 वर्ग गज प्लाट के लिए उनका पड़ोसियों से विवाद चला आ रहा है। प्रतिदिन वह ही बुआ के बराबर में सोता था।
उसी के चलते पड़ोसियों ने उसे मारने की बजाज बुआ को मार दिया। बबुआ ने बताया कि रात को देर से आने के कारण वह अपने कमरे में ही सो गया था।
वह हरियाणा के पलवल में फलों की ढकेल लगाता है। हर रोज पहली पैसेंजर से आ जाता था, पर गुरुवार की रात दूसरी पैसेंजर से आने के कारण देर हो गई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट की माने तो बुजुर्ग महिला को सटाकर गोली मारी गई है। सीने में मारी गई गोली पार न होकर पसलियों में जा फंसी है। इसी के चलते बुजुर्ग महिला की मौत हुई। किडनी और लीवर भी डैमेज हो चुके हैं।