{"_id":"f1e5910435bacf85f91b67f7f73779b7","slug":"murder-in-sarendhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेंधी के ढाबे में दोस्त ने की युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेंधी के ढाबे में दोस्त ने की युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
Updated Sat, 13 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगनेर के सरेंधी चौराहा स्थित फौजी ढाबा पर शुक्रवार रात भोजन दौरान हुए विवाद के बाद साथी ने ही 25 वर्षीय भूपेंद्र की कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी और अन्य लोग भाग खड़े हुए।
गांव सरेंधी निवासी विनोद परमार का चौराहे पर फौजी ढाबा है। पुलिस ने बताया कि खेरागढ़ के नगला दूल्हे खां निवासी भूपेंद्र रात तकरीबन आठ बजे ढाबे पर नगला चेतराम के बनवारी, उसके पिता विनोद और एक अन्य के साथ खाना खाने आया। भोजन के दौरान किसी बात पर साथियों में विवाद हुआ। भूपेंद्र ने विनोद को चांटा मार दिया। ढाबा मालिक ने बीचबचाव करा दिया। बाद में विनोद ढाबे से थोड़ी दूर स्थित अपने घर से कुल्हाड़ी ले आया। उसने भूपेंद्र के सिर, कनपटी और हाथ पर चार वार सिसे उसकी वहीं मौत हो गई। हमले से ढाबे पर चीखपुकार मच गई। ढाबा मालिक ने विनोद को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। जानकारी पाकर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ का कहना है कि विनोद, बनवारी के घर दबिश दी, लेकिन वह सभी फरार हैं।
पुलिस ने बताया कि विनोद और उसका बेटा एक पेट्रोल पंप पर भूपेंद्र के साथ काम करते थे। मगर, कुछ दिन पहले ही उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी।