{"_id":"2d372cb8897bd6ef3b027daee74c1aa2","slug":"murder-in-kagarol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद शिक्षक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के बाद शिक्षक की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 11 Jun 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कागारौल के गांव भिलावली निवासी शिक्षक मानिकचंद (55) खेरागढ़ ब्लॉक के
विज्ञापन
गांव सितौली के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक थे। घरवालों ने बताया कि
बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे वे कागारौल स्थित स्टेट बैंक से रुपये निकालने
की कहकर गए थे। दोपहर डेढ़ बजे तक लोगों ने मानिकचंद को कस्बे में घूमते
देखा था। जब कई घंटे बाद भी मानिकचंद घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने उनकी
तलाश शुरू कर दी। शाम तकरीबन चार बजे उनका शव दूरा कागारौल रोड स्थित वैमन
मोड़ पर पड़ा मिला। उनकी जेब में छह हजार रुपये और कागजात मिले। इस पर
पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। हत्यारों ने उनके सीने में गोली मारी थी।
एसपीआरए बबीता साहू और सीओ विजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। शिक्षक के भतीजे
मुकेश ने रंजिश में अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है। सीओ ने बताया कि
देर शाम तक परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गया है।