फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   molesters hit the school girl with bike in agra

आगरा: स्कूल से लौट रही छात्रा को मनचलों ने बाइक से मारी टक्कर, काफी दूर तक घसीटा

Tue, 19 Jan 2021 12:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Jan 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
molesters hit the school girl with bike in agra
अपराध - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले के थाना डौकी क्षेत्र में बेखौफ मनचलों ने सोमवार दोपहर 12 बजे स्कूल से लौट रही साइकिल सवार नौवीं की छात्रा को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक रोकी नहीं बल्कि छात्रा को घसीटते ले गए। उसके कपड़े फट गए, वह घायल हो गई। उसके साथ यह वारदात तब की गई जब वह मनचलों के कहने पर रुकी नहीं। उसके चीखने पर मनचले भागे। मनचले 15 दिन से उसका पीछा कर रहे थे।

विज्ञापन


घटना स्कूल से 500 मीटर दूर आसे का पुरा में हुई। छात्रा का घर भी इतनी ही दूरी पर है। राहगीरों की मदद से घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया गया। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी रास्ते में ही खड़े रहते हैं। वह स्कूल से घर लौटती, तो उस पर फब्तियां कसते। उसने उन पर ध्यान नहीं दिया। सोमवार को घर लौटते समय मनचलों ने उसे आवाज देकर रुकने के लिए कहा लेकिन वह चलती रही। चार मनचले दो बाइकों पर थे। वह एक को पहचानती है।
विज्ञापन


आरोप : पुलिस ने मनचलों की तलाश ही नहीं की
छात्रा की मां ने बताया कि घटना की सूचना दिए जाने पर भी पुलिस ने मनचलों का पीछा नहीं किया। पुलिस सिर्फ पूछताछ में लगी रही। पहले बेटी से घटना के बारे में पूछा। फिर मौके पर जाकर छानबीन की। इसके बाद कहा कि तहरीर दे दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में से छेड़छाड़ शब्द हटवा दिया
छात्रा की मां का कहना है कि पुलिस को जो तहरीर दी गई थी, थाने के कर्मचारी ने उसे बदलवा दिया। कहा कि इसमें छेड़छाड़ मत लिखो। इस पर दूसरी तहरीर दी। इसमें बेटी को टक्कर मारने की बात लिखी है। इसका भी केस दर्ज नहीं किया गया।

थाना प्रभारी बोले, दुर्घटना की तहरीर मिली है
डौकी थाना के प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि छात्रा के पिता ने तहरीर दी है कि उनकी बेटी दुर्घटना में घायल हो गई। उसकी जांच की जा रही है। बाइक से टक्कर मारने वाले युवकों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed