{"_id":"5fc602b28ebc3e5fad3ab344","slug":"mlc-election-2020-panic-spread-due-to-firing-near-polling-booth-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: मैनपुरी में मतदान केंद्र के पास ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला, नकदी और चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एमएलसी चुनाव: मैनपुरी में मतदान केंद्र के पास ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला, नकदी और चेन लूटी
Wed, 02 Dec 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:05 AM IST
सार
- डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच
- सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के भांजे हैं ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
घटनास्थल पर फोर्स के साथ पहुंचे जिलाधिकारी और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में करहल ब्लॉक परिसर स्थित मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर मंगलवार दोपहर ब्लॉक प्रमुख पर नामजद लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीटने के साथ ही गले में पड़ी सोने की चेन व नकदी लूट ली। आरोपियों ने बाजार में फायरिंग की। इस दौरान एक प्रधान गोली लगने से घायल हो गया। डीएम और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला व लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के भांजे सिरसागंज रोड निवासी ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव मंगलवार को ब्लॉक में बने मतदान केंद्र के पास मौजूद थे। आरोप है कि दोपहर करीब 12:30 बजे जब वह मतदान केंद्र से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर पहुंचे, तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे गौरव, प्रदीप उर्फ चिंटू, सौरभ और अनुरुद्ध निवासी गांव मानिकपुर हाल निवासी सिरसागंज रोड ने घेर लिया। उन्हें पकड़ने के बाद नामजद पीटने लगे। इस दौरान गले में पड़ी सोने की चेन और जेब से पांच हजार रुपये भी लूट लिए।
आरोपियों ने बाजार में फायरिंग करना शुरू कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान बचाने आए एक प्रधान श्याम करन पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मतदान केंद्र के पास फायरिंग की सूचना मिलने के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। बिल्लू यादव की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला और लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

भाजपा समर्थित हैं आरोपी
ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर आरोपी बनाए गए चार लोग भाजपा समर्थित हैं। दूसरे पक्ष का आरोप है कि सुबह से ही ब्लॉक प्रमुख मतदान केंद्र पर मौजूद थे। लगातार वह दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। ब्लॉक प्रमुख ने अपने समर्थकों के साथ फायरिंग की। हालांकि इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
मतदान केंद्र से करीब 300 मीटर की दूरी पर तिराहे के पास कहासुनी के बाद फायरिंग की घटना हुई। तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार करेगी। अजय कुमार पांडेय, एसपी
पहली बार निष्पक्ष चुनाव हुआ है। करहल में भाजपा ने अपने एजेंट बनाए थे। हार के डर से सपा बौखलाई हुई है। इसी के चलते सपा नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। -प्रदीप चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष