{"_id":"5ca356aabdec22142430780f","slug":"miscreants-shot-young-man-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: पत्नी के साथ घर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद: पत्नी के साथ घर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
Tue, 02 Apr 2019 06:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Apr 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में पत्नी के साथ ससुराल से घर जा रहे एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची थाना नारखी पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल लाई। जहां से युवक को मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया।
पंकज (23) निवासी नगला अरू थाना हाथरस पत्नी शालू को मायके सिरसागंज से बाइक से जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब सवा 10 बजे जैसे ही पति-पत्नी थाना नारखी क्षेत्रांर्गत असन-बछगांव के समीप पहुंचे तभी शालू ने शौचालय जाने की बात कहकर बाइक रुकवा ली।
इसी दौरान दो बाइक सवारों ने पंकज के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली पंकज के सीने में बाईं ओर धंस गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौडे़, लेकिन उससे पूर्व बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीरावस्था में पंकज को जिला अस्पताल लाई। जहां से उसे आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि थाना नारखी क्षेत्र में पत्नी के साथ घर जा रहे युवक को गोली मार कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रथम दृष्टया लूटपाट की घटना नहीं लग रही है मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा होगा।