{"_id":"5ce0e0a7bdec2207755942e4","slug":"miscreants-looted-car-after-shot-driver-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पार्टी में जाने के लिए किराये पर लाए कार, रास्ते में चालक को गोली मार लूटकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जन्मदिन पार्टी में जाने के लिए किराये पर लाए कार, रास्ते में चालक को गोली मार लूटकर फरार
Sun, 19 May 2019 10:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 May 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में घायल कार चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के बरहन क्षेत्र में टूंडला से कार बुक करके लाए तीन बदमाशों ने चालक को गोली मार दी। इसके बाद कार लूटकर फरार हो गए। चालक ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
टूंडला निवासी राजीव शर्मा की होंडा मोबिलियो कार है। उसे टूंडला निवासी बसंत कुमार पुत्र भीकमपाल चलाता है। शाम तकरीबन साढ़े चार बजे तीन युवकों ने टैक्सी स्टैंड से उसकी कार को बरहन के गांव कुरगवां जाने के लिए बुक किया था।
युवकों ने बताया था कि वह जन्मदिन पार्टी में जा रहे हैं। रात में ही वापस आ जाएंगे। चालक तीनों को बरहन लेकर आया। वो अभी नगला महासिंह में पहुंचा था कि कार में पिछली सीट पर बैठे बदमाशों ने बसंत को गोली मार दी।

घायल चालक को सड़क पर फेंका
कार चालक के कंधे में गोली लगी। उसने शोर मचाया। इस पर बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद कार से बाहर फेंक दिया। बदमाश कार लूटकर फरार हो गए। राहगीरों ने चालक को घायल देखकर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को टूंडला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि लुटेरों के बारे में पता किया जा रहा है। घायल चालक की तहरीर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।