फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl refused to marry old age man in mainpuri

बाप की उम्र के युवक से कर दिया नाबालिग का रिश्ता, दुल्हन ने लौटाई बरात

Mon, 03 Jul 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला औंछा (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला औंछा (मैनपुरी) Updated Mon, 03 Jul 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
minor girl refused to marry old age man in mainpuri
डेमो इमेज
मैनपुरी में थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव में बाप की उम्र का दूल्हा देखकर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की की उम्र भी महज 14 वर्ष है। वह कक्षा नौ की छात्रा है। गांव वालों के विरोध के बाद दूल्हा बगैर दुल्हन लिए ही लौट गया।
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवारीजनों ने कक्षा नौ की छात्रा 14 वर्षीय पुत्री की शादी एक 40 वर्षीय राजकुमार के साथ तय कर दी थी। बताते हैं कि गांव निवासी व्यक्ति ने लड़की के भाई को विश्वास में लेकर शादी तय कराई थी। 
विज्ञापन


वहीं दो दिन में शादी के कार्ड आदि भी बटवा दिए गए। शनिवार रात को तय समय पर दूल्हा बरात लेकर गांव पहुंच गया। घर वालों ने उसकी आवभगत की और कुछ देर बार ही वह घोड़ी पर चढ़कर दुल्हन के दरवाजे पर आने के लिए निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरात जब गांव की गलियों से होकर गुजरी तो 40 साल के दूल्हे को देखकर गांव में चर्चा शुरू हो गई। बरात दरवाजे पर पहुंची तो अपने सामने पिता की उम्र का दूल्हा देखकर किशोरी ने जयमाला डालने से साफ मना कर दिया। काफी देर तक बराती पक्ष के लोग मान मनौव्वल करते रहे मगर किशोरी ने शादी न करने की बात कही। 


रिश्तेदार व ग्रामीण भी लड़की के पक्ष में खडे़ होकर शादी का विरोध करने लगे। विरोध बढ़ता देख दूल्हा रात में ही बरात लेकर वापस लौट गया। वहीं लड़की कम उम्र में उम्र से तीन गुने बड़े व्यक्ति से शादी करने का फैसला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed