फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor boy killed with an axe by cousin brother in mainpuri

मैनपुरी: 15 वर्षीय किशोर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, तहेरे भाई ने दिया वारदात को अंजाम

Sat, 12 Sep 2020 10:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Sep 2020 10:03 AM IST
सार

  •  नल से पानी भरने को लेकर हुआ था विवाद 
  • तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट

विज्ञापन
minor boy killed with an axe by cousin brother in mainpuri
मृतक रोबिन यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में शनिवार की सुबह हैंडपंप से पानी भरने के विवाद को लेकर तहेरे भाई ने नाबालिग चचेरे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला कोंडर निवासी सुभाष यादव और विनोद यादव सगे भाई थे। दोनों ने घर में साझे का एक हैंडपंप लगवाया था। दोनों भाइयों की मौत के बाद परिवारों के बीच दरार आ गई। नल से पानी भरने पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- धौर्रा कांड: अपहरण के बाद की थी मासूम की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद का 15 वर्षीय बेटा रॉबिन यादव कुछ दिन पूर्व नल से पानी भरने गया तो सुभाष के बेटे राहुल यादव ने पानी नहीं भरने दिया। इस पर विवाद हो गया था। बाद में परिवार के लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया था। 

 

आरोपी परिवार के साथ फरार

शनिवार सुबह तकीबन छह बजे रॉबिन खेत से चारा लेने गया तभी राहुल कुल्हाड़ी लेकर घर से निकल गया। रास्ते में दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद राहुल ने रॉबिन के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 

इससे मौके पर ही रॉबिन यादव की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई पुलिसबल के साथ नगला कोंडर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान आरोपी परिवार के लोगों के साथ भाग गया। 

एएसपी मधुवन कुमार ने भी मौके का निरीक्षण किया। मां रीता देवी ने आरोपी राहुल यादव, उसकी मां सुषमा देवी और बहन अर्चना पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। शनिवार शाम को पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। 

शराब पीने का आदी है आरोपी

एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी राहुल शराब पीने का आदी है, हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद के बाद उसने चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। राहुल सहित परिवार के तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। 



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed