फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police encounter in Agra news: murder accused arrested in agra

धौर्रा कांड: पड़ोसी ने अगवा कर की थी मासूम की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

Sat, 12 Sep 2020 09:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Sep 2020 09:27 AM IST
सार

  • गांव धौर्रा में नौ साल के बालक की हत्या उसके पड़ोसी वाहिद ने की थी। पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
police encounter in Agra news: murder accused arrested in agra
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद के गांव धौर्रा में नौ वर्षीय बालक उपदेश को पड़ोसी वाहिद ने अगवा किया था। वह परिवार से फिरौती वसूलना चाहता था। मगर, बालक के शोर मचाने पर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार की सुबह गांव के पास मुठभेड़ में उसको गिरफ्तार कर लिया। उसको गोली लगी है। उसका साथी अरमान फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव धौर्रा निवासी किसान रघुनाथ सिंह यादव का बेटा उपदेश उर्फ भुल्ला मंगलवार को लापता हो गया था। गुरुवार की सुबह उसका शव घर के पास ही बाड़े में भूसे के ढेर में मिला था। ग्रामीणों में थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम खान की लापरवाही को लेकर आक्रोश था। 
विज्ञापन



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया था। उपदेश के परिजन वाहिद और अयूब पर हत्या का शक जता रहे थे। पूछताछ में उन्होंने घटना नहीं कबूली। मगर, शक वाहिद पर पुलिस को भी था। घटना के समय उसकी मौजूदगी की जानकारी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जूते के फीते से गला दबाकर की थी हत्या

police encounter in Agra news: murder accused arrested in agra
घटनास्थल पर पड़ी आरोपी की बाइक और तमंचा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने शनिवार सुबह छह बजे वाहिद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह घायल हो गया। उसका साथी अरमान भाग गया। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि वाहिद ने पूछताछ में जुर्म कुबूल कर लिया है। उसका कहना है कि रुपयों की जरूरत थी। इस पर बालक के अपहरण की योजना बनाई। 

उपदेश हत्याकांड में वाहिद के साथ अरमान और अन्य भी शामिल थे। मंगलवार को चॉकलेट देने के बहाने बालक को उठाया। बाड़े में ले जाकर बेहोश करने की कोशिश की। मगर, बालक शोर मचाने लगा। इस पर जूते के फीते से बालक का गला घोंट दिया। शव भूसे में छिपा दिया।

गांव में तनाव, पीएसी बढ़ाई

बालक की हत्या के बाद गांव में तनाव था। यहां पुलिस फोर्स तैनात थी। शनिवार सुबह आरोपी के पकड़े जाने के बाद तनाव और बढ़ गया। अब पुलिस और पीएसी की संख्या बढ़ा दी गई है।



अपने शहर की खबर से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed