फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mining mafia in tried to crush forest department team by tractor in agra

बीहड़ में बेखौफ खनन माफिया: वन विभाग की टीम को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश

Sun, 27 Dec 2020 11:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Dec 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
mining mafia in tried to crush forest department team by tractor in agra
वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के बीहड़ में खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। पिनाहट और आसपास के इलाके में न अवैध खनन रुक रहा है और न ही खनन माफिया का दुस्साहस कम हो रहा है। रविवार की सुबह खनन माफिया के गुर्गों ने वन विभाग की टीम पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश की। वनकर्मियों ने सड़क से खंदी में कूदकर जान बचाई। बाद में टीम द्वारा पीछा करने पर गुर्गे ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन


घटना पिनाहट थाना क्षेत्र के पडुआ पुरा गांव की है। रविवार सुबह वन विभाग को चंबल सेंचुरी क्षेत्र में अवैध खनन की जानकारी मिली थी। इस पर वन विभाग की टीम पडुआपुरा मार्ग पर पहुंच गई। चंबल सेंचुरी क्षेत्र की ओर से तीन ट्रैक्टर-ट्राली आ रहे थे। टीम ने उन्हें रोकने के लिए सामने खड़े होकर टार्च लगाई। मगर, चालकों ने ट्रैक्टर की रफ्तार और बढ़ा दी। 
विज्ञापन


आगरा: खनन माफिया के गुर्गों ने सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाकर की हत्या, फायरिंग कर भागे
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने वन विभाग की टीम को कुचलने की कोशिश की। वनकर्मियों ने खंदी में कूदकर जान बचाई। इस मामले में वन विभाग की टीम ने पड़ुआपुरा गांव से एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया। रेंजर का कहना है कि इस ट्रैक्टर-ट्राली से अवैध खनन कर बालू लाई जा रही थी। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि आठ नवंबर को खेरागढ़ थाना क्षेत्र में बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर थाना सैंया के सिपाही सोनू चौधरी की हत्या कर दी गई थी। सिपाही सोनू टीम के साथ खनन के वाहनों को पकड़ने गए थे। उन्होंने बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया था। इस पर खनन माफिया के गुर्गे ने सिपाही पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed