{"_id":"5da8aa6b8ebc3e939f4084bc","slug":"mining-mafia-firing-on-police-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया ने की पुलिस पर फायरिंग, बाइक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, सिपाहियों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खनन माफिया ने की पुलिस पर फायरिंग, बाइक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, सिपाहियों ने कूदकर बचाई जान
Fri, 18 Oct 2019 12:46 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में बेखौफ खनन माफिया ने गुरुवार को पुलिस पर फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं, सिपाहियों की बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। दोनों सिपाहियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर फोर्स पहुंचने से पहले माफिया भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दो ट्रैक्टर बरामद कर उन्हें सीज किया है।
घटना राजस्थान की सीमा से सटे रुधऊ गांव की घटना है। गुरुवार की सुबह राजस्थान से चंबल की बालू लेकर आ रहे दो ट्रैक्टर को बाइक सवार दो सिपाहियों ने रोकने की कोशिश की। इस पर ट्रैक्टर सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। सिपाहियों की बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। दोनों सिपाहियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर थाने से और फोर्स आई। फोर्स ने माफिया की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की। इस पर ट्रैक्टर छोड़कर माफिया राजस्थान की ओर भाग निकले। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

पूर्व में सिपाही को मारी थी गोली
पांच महीने खेरागढ़ में खनन माफिया ने सिपाही को गोली मारी थी। इसके बावजूद पुलिस ने खनन माफिया की गिरफ्तारी के लिए कोई अभियान नहीं चलाया। क्राइम मीटिंग में हर बार निर्देश दिए जाते हैं कि खनन माफिया की सूची बनाकर कार्रवाई की जाए। खेरागढ़ के अलावा खंदौली, बाह, पिनाहट में अवैध खनन हो रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें