फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meet the meat strain of religious sites

धार्मिक स्थल में मांस मिलने से तनाव

Mon, 21 Dec 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 21 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Meet the meat strain of religious sites
खंदारी स्थित बापू नगर में एक धार्मिक स्थल में रविवार सुबह मांस का टुकड़ा मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची हरीपर्वत थाने की पुलिस ने धार्मिक स्थल की सफाई करवाकर लोगों को शांत किया। लोगों का आरोप था कि यहां असामाजिक तत्वों घूमते रहते हैं। उन्हाेंने ही यहां पक्षी को काटा है। कार्रवाई की मांग की। हालांकि तहरीर नहीं दी गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि एक पक्षी का पंख पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के सेवादार राधे रविवार सुबह तकरीबन छह बजे सब्जी मंडी गए थे। आधा घंटे बाद लौटे तो उन्हें मांस का टुकड़ा पड़ा मिला था। एक बार लोगों को शांत कराने के बाद पुलिस लौट गई। दोपहर तकरीबन एक बजे लोगों ने फिर से धार्मिक स्थल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। इस बार जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर चीता मोबाइल पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें शांत किया। इंस्पेक्टर का कहना है कि धार्मिक स्थल में किसी पक्षी को नहीं काटा गया है। आशंका है कि पक्षी का पंख कोई दूसरा पक्षी उठाकर ले आया होगा। इस मामले में पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed