फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura saraf murder accused done suicide in agra

मथुरा सराफ हत्याकांड के आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 27 May 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा/मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा/मथुरा Updated Sat, 27 May 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
mathura saraf murder accused done suicide in agra
Mathura
मथुरा के बहुचर्चित हत्याकांड में शामिल एक आरोपी ने अपने रिश्तेदार के घर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। माना जा रहा है कि पकड़े जाने के डर से आरोपी टूट गया और जान दे दी। 
विज्ञापन


बता दें बीती 15 मई को मथुरा की कोयला वाली गली में सराफा विकास अग्रवाल और मेघ अग्रवाल की हत्या कर दी थी। विकास की दुकान पर आए आठ हमलावर चार करोड़ का सोना भी लूट कर ले गए। इस हत्याकांड ने पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।  
विज्ञापन


पुलिस ने कुख्यात बदमाश राकेश उर्फ रंगा और उसके दो भाइयों समेत छह बदमाशों को दबोच कर घटना का खुलासा किया। विकास की दुकान से मिले सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए दो अन्य बदमाश अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। इनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दो आरोपियों में रूपेश यादव पुत्र भगवान सिंह का नाम सामने आया था। 
मूलरूप से आगरा के बिचपुरी, थाना जगदीशपुरा निवासी रूपेश मथुरा के शास्त्री नगर में परिवार के साथ रहता था। वह मथुरा में कपड़े की दुकान पर काम करता था। पिता हलवाई हैं। 

पुलिस के अनुसार 14 मई को रूपेश दुकान से ही लापता हो गया था। उसके रिश्ते की मौसी बीना आगरा के आवास विकास सेक्टर एक में किराए पर रहती हैं। 18 मई को वह उनके यहां आकर रहने लगा। 25 मई को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जगदीशपुरा पुलिस ने रूपेश की मौसी से पूछताछ की। 


सीओ लोहामंडी श्यामकांत ने बताया कि रुपेश के पिता भगवान सिंह ने पूछताछ में बताया कि रूपेश का नाम मथुरा के सराफ लूट और हत्याकांड में आ गया था। मथुरा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के डर से वह टूट गया और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed