फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura police remand main accused of acid attack

महिला सिपाही पर तेजाब फेंकने वाला मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, अब तक पांच गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2019 10:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Apr 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
mathura police remand main accused of acid attack
अस्पताल में भर्ती मुख्य आरोपी संजय - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में महिला सिपाही पर तेजाब फेंकने वाले दो और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इन दोनों को पुलिस रविवार को जेल भेजेगी। शुक्रवार को पकड़े गए एसिड विक्रेता और एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए मुख्य आरोपी की पुलिस ने 14 दिन की कस्टडी रिमांड ले ली है। 
विज्ञापन


थाना सदर बाजार के दामोदरपुरा के पास चार अप्रैल को श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस वाहन का इंतजार कर रही महिला सिपाही नीलम पर तेजाब फेंका गया था। आरोपियों को पकड़ने में जुटी पुलिस ने राधे कोल्ड स्टोर के पास मुठभेड़ में मुख्य आरोपी संजय निवासी बिजलीपुर, बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया था। जमुनापार पुलिस ने खुर्जा के पाहसू रोड पर एसिड विक्रेता पुनीत शर्मा को भी गिरफ्तार करते हुए आरोपी सोनू के साथ जेल भेज दिया है। शनिवार की देरशाम पुलिस ने किशन शर्मा और बॉबी को गोकुल बैराज से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार

एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल एसिड विक्रेता समेत पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। हिमांशु के पकड़े जाने की भी चर्चा है। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए इन सभी आरोपियों को रविवार को जेल भेजा जाएगा। 

पुलिस मुठभेड़ में बायीं टांग में गोली लगने से घायल हुए मुख्य आरोपी संजय का देररात को ऑपरेशन किया गया। इसके बाद दो यूनिट खून की भी चढ़ाई गई। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। बातचीत में आरोपी ने कहा कि पिछले 10 साल से उसकी जान पहचान थी। शादी से इनकार करने पर ही उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed