{"_id":"5ce39c8dbdec220785346cbd","slug":"mathura-police-arrests-five-accused-of-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में भाजपा विधायक के भतीजे समेत पांच गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा में भाजपा विधायक के भतीजे समेत पांच गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप
Tue, 21 May 2019 04:43 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 May 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा पुलिस ने मंगलवार को जालसाजी के आरोप में भाजपा विधायक के भतीजे समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एक सूचना के आधार पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से पांच युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 47 हजार रुपये और कागजात बरामद मिले हैं। पकड़े गए सभी युवक आगरा, कानपुर और दिल्ली के रहने वाले हैं। इनके पास से कई डिग्री मिली हैं।
पकड़े गए आरोपियों में से अमित कुमार नाम का युवक कोचिंग सेंटर चलाता है। वो आगरा ग्रामीण विधायक हेमलता दिवाकर का भतीजा है। अन्य चार आरोपियों में दिल्ली निवासी सिकन्दर, आगरा का गौतम, कानपुर नगर का रामकुमार है।
विज्ञापन
भतीजे की गिरफ्तारी पर भाजपा विधायक ने कहा कि अमित कोचिंग चलाता है। हिमांशु नाम के युवक ने उससे कहा था कि कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों की नौकरी लगवा देगा। फ्रॉड हिमांशु ने किया, अमित को फंसवा दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।