{"_id":"5a4f45834f1c1baa268b7b98","slug":"mathura-farmers-protest-on-gokul-bairaj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः किसानों ने रोकी गोकुल बैराज से पानी की सप्लाई, पुलिस पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुराः किसानों ने रोकी गोकुल बैराज से पानी की सप्लाई, पुलिस पर पथराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 05 Jan 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में गोकुल बैराज पर बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर शुक्रवार की सुबह बवाल हो गया। मुआवजे की मांग को लेकर प्लांट पर तालाबंदी करने वाले किसानों को जब पुलिस ने हटाया तो पथराव कर दिया गया।
धक्कामुक्की और हाथापाई हुई। पत्थर लगने से दो दरोगा और दो सिपाही चोटिल हो गए हैं। कुछ ग्रामीणों के भी चोट आई हैं। इस मामले में 75 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। पांच को हिरासत में ले लिया गया है।
औरंगाबाद के किसानों की गोकुल बैराज पर बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 1989 में जमीन ली गई थी। किसानों को 1991 में मुआवजा बांटा गया था। किसानों का आरोप है कि उन्हें बहुत कम मुआवजा दिया गया था। हर घर से नौकरी देने की भी बात कही गई थी। लेकिन किसी को नौकरी नहीं मिली। मुआवजा भी पूरा नहीं दिया। इसे लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह को किसान गोकुल बैराज पर बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पहुंच गए और उस पर ताला डाल दिया। कहा कि जब तक प्रशासन पूरा मुआवजा नहीं देगा प्लांट को चलने नहीं देंगे। हंगामे की सूचना पाकर नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और किसानों से बात शुरू की। वहीं ट्रीटमेंट प्लांट के गेट पर खड़े किसानों को पुलिस ने हटाना शुरू कर दिया।
इसी बीच पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। मौके पर मौजूद दो दरोगा और दो सिपाही पथराव कर रहे ग्रामीणों के पीछे लाठी उठाकर भागे तो इन लोगों ने घेर लिया और धक्कामुक्की की। पथराव में एसएसआई श्याम सिंह, एसआई संजय कुमार और सिपाही राजवीर और जितेंद्र चोटिल हो गए। वहीं उन्हें पकड़ लिया और मारपीट कर दी।
बवाल बढ़ने की सूचना पर काई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। इससे भगदड़ मच गई। बाद में एसपी ट्रैफिक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. बसंत अग्रवाल भी आ गए और ग्रामीणों को समझाया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि पथराव करने वाले और मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।