फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura barsana gangrape police have arrested one accused

बरसाना गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार, रिसीवर के इस्तीफे की मांग

Fri, 15 Sep 2017 02:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला बरसाना (मथुरा)
टीम डिजिटल/अमर उजाला बरसाना (मथुरा) Updated Fri, 15 Sep 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
mathura barsana gangrape police have arrested one accused
arrest - फोटो : Demo Pic
मथुरा के बरसाना में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्‍थल पर महिला से गैंगरेप करने वाले आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ‌लिया है। दूसरे की तलाश जारी है। मामले में एसएसपी के आदेश के बाद बरसाना पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि उड़ीसा की रहने वाली 40 वर्षीय महिला राधाष्टमी पर मथुरा होकर बरसाना में दर्शन के लिए आई थी। उसके बाद वह यहीं रुक गई। रात को वह एक धार्मिक स्‍थल के परिसर में ही रुका करती थी। सुबह वहां आने वाले श्रद्धालु भीख में जो उसे दे देते हैं उससे ही दो वक्त की रोटी का गुजारा हो जाता है। 
विज्ञापन


बीती 11 सितंबर को महिला धार्मिक स्‍थल के हॉल में सोई हुई थी। रात को करीब 10 बजे वहां का चौकीदार और रसोइया हॉल में घुस आए और सो रही महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। होश आने पर महिला ने दोनों को पहचान भी लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। जब पुलिस ने शिकायत की तो पुलिस ने धर्मस्‍थल के हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाले। फुटेज में घटना की पुष्टि हो रही है। शुक्रवार को पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों में से एक धर्मस्‍थल के चौकीदार कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया है। रसोइये की तलाश जारी है। 

रिसीवर के इस्तीफे की मांग

बरसाना के धार्मिक स्‍थल पर हुई गैंगरेप की शर्मनाक हरकत के बाद कस्बा के लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने धर्मस्‍थल के प्रबंधन को लेकर भी सवाल उठाए। साथ ही वहां के रिसीवर के इस्तीफे की मांग भी की है। इस बारे में अभी मंदिर प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि गुरुवार रात को प्रबंधन ने पुलिस जांच में हर सहयोग करने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed