{"_id":"590225974f1c1b1035c0d293","slug":"maternal-uncle-said-dirty-words-to-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बालिका से ‘मामा’ ने की गंदी बात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल की बालिका से ‘मामा’ ने की गंदी बात
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
रेप की कोशिश
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुरा क्षेत्र में एक युवक ने पांच साल की बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया। उसे टाफी दिलाने के बहाने घर के अंदर ले गया। तभी युवक की बहन आ गई। इस पर वह बालिका को छोड़कर भाग गया। बालिका ने दूसरे दिन अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मोहल्ले के लोगों ने पंचायत कर कार्रवाई का फैसला लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बालिका के परिवारीजनों ने बताया कि आरोपी युवक मूलरूप से राजस्थान के एक जिले का रहने वाला है। अपनी बहन के घर में रहता है। इस कारण वह मोहल्ले में मामा के नाम से जाना जाता है। 22 अप्रैल को बालिका घर के बाहर खेल रही थी। युवक आया और उसे टाफी दिलाने के बहाने घर की छत पर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक की बहन के आने पर उसे छोड़कर भाग गया। बच्ची ने दूसरे दिन अपनी मां को बताया कि मामा ने उसके साथ गंदी बात की है।
इस पर परिवारीजनों ने युवक की बहन से शिकायत की। मगर, उन्होंने चुप रहने के लिए बोल दिया। इस बात की मोहल्ले के लोगों को जानकारी हो गई। पंचायत भी की गई। इसमें फैसला लिया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। गुरुवार को परिवारीजन बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोगों के साथ थाना जगदीशपुरा पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा का कहना कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों का कहना था कि आरोपी युवक शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। मगर, पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी अलग रहती है। वह किसी और बच्ची के साथ गलत हरकत न कर सके इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया है। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।