फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman drank the acid

गृहक्लेश से परेशान विवाहिता ने तेजाब पिया, मौत

Wed, 17 Feb 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 17 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Married woman drank the acid
जैतपुर के कांधरपुरा गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता ने गृहक्लेश से परेशान होकर तेजाब पी लिया। मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। देरशाम तक समझौते के लिए गांव में पंचायत चल रही थी।
विज्ञापन

जैतपुर के गांव कांधरपुरा निवासी अरुण की शादी लगभग डेढ़ साल पहले बसई अरेला गांव की दीपा (22) के साथ हुई थी। दीपा के मायके वालों का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे। सोमवार की सुबह उसका अपने पति से विवाद हो गया। इसी से परेशान होकर दीपा ने तेजाब पी लिया। इसकी जानकारी होते ही परिवारीजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गये। वहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह दीपा की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जैतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। समझौते के लिए देरशाम तक गांव में पंचायत चल रही थी।
विज्ञापन

पीटकर घर से निकाली विवाहिता ने की जान देने की कोशिश
खेड़ा राठौर के गोहरा गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज में बाइक और भैंस न मिलने पर उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया था। साल भर पहले बाह के चौरंगाहार गांव की लक्ष्मी की शादी खेड़ा राठौर के गोहरा गांव के विकास के साथ हुई थी। विकास दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। आरोपी है कि ससुराली दहेज में बाइक और भैंस की मांग कर उत्पीड़न करते हैं। खेड़ा राठौर थाने में दी तहरीर में लक्ष्मी के मायके वालों ने मंगलवार सुबह उसे पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। लक्ष्मी ने ससुरालियों के रवैये से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन आसपास के लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने गोहरा में दबिश दी लेकिन घर में कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed