फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man found dead in tundla before yogi adityanath program in firozabad

फिरोजाबाद: खेत में मिला बिहार के श्रमिक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 14 Sep 2019 05:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Sep 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
man found dead in tundla before yogi adityanath program in firozabad
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र में ग्राम राजा का ताल के समीप शनिवार सुबह श्रमिक का शव पड़ा मिला। श्रमिक की हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई गई है। कई साल से वो कांच के कारखाने में काम कर रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


राजा का ताल के समीप खेतों में शनिवार सुबह शव के पड़े होने की सूचना पर डायल 100 टीम पहुंची। युवक के गले में गमछा पड़ा था। काफी देर बाद उसकी शिनाख्त बिहार के जिला मधुवनी के थाना लखनौर के विरमा निवासी मो. मंजूर (40) के रूप में हुई। शिनाख्त उसकी पत्नी सगीरा खातून ने की। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में ही लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा। आशंका है कि उसकी हत्या करके शव फेंका गया है। मृतक के चाचा मोहम्मद नसीर ने बताया करीब 20 वर्ष से थाना टूंडला के ग्राम राजा का ताल में किराए के मकान में ही रहकर कारखाने में काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

वर्तमान में वो राजा का ताल निवासी अर्जुन सिंह यादव के मकान में किराए पर पत्नी सगीरा खातून और डेढ़ साल की बेटी के साथ रह रहा था। शुक्रवार को वह ओमग्लास कारखाने में काम करने गया था। रात करीब दो बजे कारखाने से ड्यूटी समाप्त करके लौट रहा था लेकिन सुबह घर नहीं पहुंचा था। 

चाचा का कहना है कि उसने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। एसएचओ टूंडला ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि श्रमिक की हत्या हुई या फिर अन्य कोई कारण है यह तो जांच पड़ताल के बाद स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed