{"_id":"595128484f1c1b14248b4946","slug":"man-died-in-agra-in-mysterious-circumustances","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर के बाद बोला बेटा, दो लोग आए थे, मेरे पापा को मार रहे थे...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मर्डर के बाद बोला बेटा, दो लोग आए थे, मेरे पापा को मार रहे थे...
ब्यूरो/अमर उजाला खंदौली (आगरा)
Updated Mon, 26 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में खंदौली के गांव बुर्ज अकबर में रविवार रात घर की छत पर सो रहे टीवी मैकेनिक जितेंद्र (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पास ही मृतक की पत्नी और चार बच्चे भी सो रहे थे। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति ने जहर खाकर जान दी है। हालांकि मृतक के गले पर रस्सी से दबाने का निशान है। कान और मुंह से खून निकल रहा था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
गांव बुर्ज अकबर निवासी जितेंद्र पुत्र सीताराम उस्मानपुर में इलेक्ट्रिकल की दुकान चलाता था। वह परिवार से अलग रहता था। रविवार रात जितेंद्र घर की छत पर चारपाई पर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी गंगादेवी, बेटी तमन्ना (7), श्रद्धा (3), बेटा अमन (8) और मयंक (4) वर्ष छत के फर्श पर सो रहे थे।
वहीं बड़ी बेटी सुमन (12) कमरे में सो रही थी। सोमवार सुबह पांच बजे गंगा देवी ने जितेंद्र के भतीजे राजू पुत्र रामप्रकाश और पड़ोसियों को बताया कि पति ने जहर खाकर जान दे दी है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी का कहना है कि पत्नी ने पति के द्वारा जहर खाकर जान देने की बात कही है।
विज्ञापन
जितेंद्र के बेटे अमन ने सुबह पुलिस के सामने बयान दिया कि रात में दो लोग छत पर आए थे। उन्होंने पापा की पिटाई की। जब मैं रोने लगा तो मां ने बदमाश होने की बात कहकर चुप कर दिया। बाद में दोनों युवक बाइक से चले गए।
एसओ का कहना है कि सुबह दिए बयान के बारे में जब बेटे से शाम को पूछताछ की गई तो वह बयान से पलट गया। बताया कि लोगों के कहने पर बोल दिया था। जितेंद्र की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा भी शुरू हो गईं हैं। पुलिस पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।