फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man commit suicide after he caught with woman in etah

घर के कमरे में फंदे से लटकते मिले जीजा-साली, युवक की मौत

Sun, 31 Mar 2019 02:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Mar 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
man commit suicide after he caught with woman in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एटा के थाना बागवाला क्षेत्र में शादीशुदा युवक और महिला घर के कमरे में फंद से लटके मिले। युवक की मौत हो गई, जबकि महिला को आगरा रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रिश्ते में दोनों जीजा-साली हैं।  
विज्ञापन


थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कबघेल नगर निवासी सतीश की शादी ऊषा के साथ हुई थी। बाद में ऊषा ने अपनी बहन अंजू की शादी गांव के ही सुभाष के साथ करा दी। वो अपने मायके कासगंज के सोरों चली गई। शनिवार को सुभाष गांव में मौजूद था। 
विज्ञापन


सुभाष किसी काम के चलते साली ऊषा के घर चला गया। देर रात परिजनों ने कमरे में सुभाव और उसकी साली ऊषा को फंदे से लटके देखा। इस पर परिजनों ने दोनों को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। जबकि ऊषा को अलीगढ़ रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक सुभाष के भाई सुखवीर ने बताया कि ऊषा के पति और ससुर ने उसके भाई की हत्या कर दी है। 

थाना प्रभारी बागवाला अखिलेश तिवारी ने बताया कि दोनों ने एक साथ फांसी लगाई थी। इसमें सुभाष की मौत हो गई है। जबकि महिला की हालत गंभीर है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आने वाले तथ्यों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed