फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri police registered report in different acts

दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कर दिया 'खेल', तनाव में पीड़ित परिवार

Mon, 21 Aug 2017 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 21 Aug 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
mainpuri police registered report in different acts
यूपी पुलिस
मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर जब पीड़ित परिवारीजन शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। इस वहां मौजूद दरोगा ने उनकी तहरीर लेकर रख ली। 
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद दूसरी तहरीर लिखवाने के बाद उसने छेड़खानी और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता का मेडिकल भी नहीं कराया गया। सोमवार को पीड़ित परिवारीजनों ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएपी ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव में 13 अगस्त को मानसिक रूप से कमजोर युवती खेत पर घास लेने गई थी। इस दौरान गांव का ही पंकज कठेरिया ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती की चीख पुकार सुनकर जब मां और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी वहां से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवारीजन ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता के भाई का आरोप है कि वहां मौजूद दरोगा ने उनकी दी गई तहरीर को रख लिया। इसके बाद उससे दूसरी तहरीर लिखवाने के लिए एक व्यक्ति के पास भेज दिया गया। 

पीड़िता का नहीं कराया मेडिकल

उस तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस दौरान पीड़िता का मेडिकल भी नहीं कराया गया। पीड़ित परिवारीजन सोमवार को युवती को लेकर एसपी राजेश एस से मिले। उन्होंने मामले को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग उठाई। 

मामले में एसपी मैनपुरी राजेश एस का कहना है कि युवती के साथ आए पिता ने प्रार्थना-पत्र दिया है। मामले की जांच की जाएगी। यदि पुलिस के स्तर पर लापरवाही की गई है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed