फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri murder of woman going to testify in court

मैनपुरीः कोर्ट में गवाही देने जा रही महिला की गोली मारकर हत्या, पति का भी हो चुका है मर्डर

Fri, 06 Apr 2018 10:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 06 Apr 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
mainpuri murder of woman going to testify in court
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी में पति की हत्या के मामले में गवाही देने जा रही महिला पर बाइक सवारों ने गोलियां बरसा दीं। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतका की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दिवंगत भाजपा नेता के पुत्रों सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटीं हैं। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ निवासी 26 वर्षीय दीप्ति उर्फ भावना की शादी शृंगार नगर निवासी बिल्लू चौहान के साथ हुई थी। जनवरी 2015 में बिल्लू की दन्नाहार क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान के पुत्रों व साथियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

mainpuri murder of woman going to testify in court
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। गुरुवार सुबह करीब 10:20 भावना दीवानी में उक्त मामले में गवाही के लिए जा रही थी। जब वह बिछिया मार्ग पर बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

इस दौरान भावना को एक गोली सीने तथा दूसरी सिर पर जा लगी। इससे वह वहीं गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस भावना को जीप में जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

शव को मोर्चरी में रखवाया गया। जानकारी होने के बाद मृतका के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। आरोप लगाया कि दिवंगत भाजपा नेता के पुत्रों व साथी ने हत्या की है। 

मृतका की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

mainpuri murder of woman going to testify in court
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतका की मां रत्नेश ने पूर्व भाजपा नेता मदन चौहान के पुत्र शिवम चौहान, पवन चौहान और बंटी चौहान ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजनों से जानकारी जुटाई। 

एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि दो साल पहले मृतका के पति की हत्या की गई थी। उसका मामला न्यायालय में चल रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed