फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mahabharat in bjp before mahapanchyant

महापंचायत से पहले भाजपा में महाभारत

Sat, 12 Sep 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 12 Sep 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
mahabharat in bjp before mahapanchyant
शमसाबाद में महापंचायत से पहले ही भाजपा में महाभारत हो गई है। जिला जेल के बाहर फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के सांसद चौधरी बाबूलाल के समर्थकों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में जिलामंत्री ऋषि उपाध्याय को जमकर पीटा और उनके कपड़े फाड़ दिए। अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस घटना को लेकर पार्टी दो फाड़ हो गई है।
विज्ञापन

शमसाबाद में हुए दंगे के आरोप में पुलिस ने शमसाबाद के नगर अध्यक्ष मेघ सिंह कुशवाह और रामलाल को जेल भेजा था। भाजपाई दोनों की रिहाई की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने दोनों की रिहाई का रास्ता साफ किया और शुक्रवार को उन्हें छोड़ दिया। शाम को भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक राणा, जिला मंत्री ऋषि उपाध्याय, राम कुमार शर्मा, प्रेमचंद कुशवाह आदि उन्हें लेने जिला जेल पहुंचे। इसी दौरान सांसद चौधरी बाबूलाल, प्रदेश मंत्री राम प्रताप चौहान, प्रशांत पौनिया, मधुसूदन शर्मा, राजकुमार पथिक आदि 20-25 समर्थकों के साथ जेल पहुंच गए। मीडियाकर्मी भी वहां मौजूद थे। मेघ सिंह और रामलाल के बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं में उनके साथ फोटो खिंचाने के दौरान धक्कामुक्की होने लगी। इसी बीच कार्यकर्ताओं में बहस होने लगी। आरोप है सांसद चौधरी बाबूलाल के भतीजे शिशुपाल ने जिलामंत्री ऋषि उपाध्याय को चांटा मार दिया। इसके बाद तो उनके समर्थकों ने मारपीट शुरू कर दी। गिरा-गिरा कर पीटा। बीचबचाव करने आए लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की की। इस घटना से जेल परिसर में अफरातफरी मच गई। सिपाहियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मामला शांत कराया। इसके बाद सभी अपनी गाड़ियों में बैठकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

श्रेय लेने के चक्कर में हुआ फसाद
भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जेल के बाहर हुआ फसाद श्रेय लेने की होड़ में हुआ है। मेघसिंह कुशवाहा की रिहाई के लिए सांसद प्रयास कर रहे थे और जिला संगठन भी कोशिश में जुटा था। जब रिहाई हुई तो दोनों पक्ष श्रेय लेने की होड़ में थे। दोनों ही परिवारों वालों के संपर्क में थे। शाम को जब दोनों पक्ष जेल पहुुंचे तो अंदर जाने के लिए 10 लोगों का नाम था। इनमें सांसद बाबूलाल, अशोक राणा, ऋषि उपाध्याय, राम प्रताप सिंह आदि अंदर गए थे। जेल के अंदर भी इस बात पर बहस हुई थी। बाहर आने पर तो मामला विस्फोटक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत के फैसले से पैदा हुई थी दरार
जिला अध्यक्ष अशोक राणा ने शनिवार को शमसाबाद में सती मंदिर पर महापंचायत बुलाई है। सांसद चौधरी बाबूलाल इस पंचायत का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब कसबे में अमन कायम है तो बेवजह पंचायत करके माहौल गरमाने की जरूरत क्या है। संगठन का कहना है कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। विवादित मैसेज करने वाले युवक को तो जेल भेज दिया है, लेकिन जिन्होंने उस युवक पर हमला किया उन्हें क्यों ने पकड़ा जा रहा है। पंचायत को लेकर सांसद नाखुश थे लेकिन केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने पंचायत का समर्थन कर जिलाध्यक्ष को हौसला दे दिया था। चौधरी बाबूलाल को यह रास नहीं आ रहा है कि रामशंकर कठेरिया उनके लोकसभा क्षेत्र में दखलंदाजी कर रहे हैं। पार्टी में दरार पैदा होने की यह भी प्रमुख वजह है। जिलाध्यक्ष ने एलान किया है कि पंचायत होगी और हर हाल में होगी। चौधरी बाबूलाल ने इस पंचायत न जाने की घोषणा की है। रामशंकर कठेरिया के संबंध में उनका कहना है वे जाते तो जाएं।
चौधरी बाबूलाल ने मंत्री कठेरिया लगाया राजनीति करने का आरोप
शमसाबाद। भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल ने कस्बा में होने वाली महापंचायत से क्षेत्र का माहौल खराब होने की आशंका जताई है। उन्होंने भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र को देखें हमारे क्षेत्र को नहीं। कस्बा में पंचायत के आयोजन से माहौल बिगड़ सकता है। उन्होंने शुक्रवार को कस्बे का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की और लोगों से अमन चैन बनाए रखने की अपील की। गिर्राज सिंह कुशवाह ने कहा कि अब इस क्षेत्र में महापंचायत की जरूरत नहीं है। इस दौरान प्रदीप भाटी, रामप्रताप चौहान, सोनू चौधरी, मधुसूधन शर्मा, हुकम सिंह, हीरा सिंह, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
 मैं अभी कुछ सोचने समझने की स्थिति में नहीं हूं। बस इतना कह सकता हूं कि मेरे साथ मारपीट हुई है। इसकी शिकायत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से करूंगा। वे जैसे निर्देश देंगे, कार्रवाई की जाएगी।
ऋषि उपाध्याय, जिला मंत्री
सांसद और रामप्रताप चौहान चाहते हैं कि संगठन उनके घर से चले। जो उनकी बात नहीं मानेगा उनके साथ ऐसा ही होगा। जेल पर जिला मंत्री के साथ मारपीट सांसद चौधरी बाबूलाल और प्रदेश मंत्री राम प्रताप चौहान के इशारे पर हुई है।
अशोक राणा, जिलाध्यक्ष
फोटो खिंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं में कुछ विवाद हुआ है। सभी अपने घर चले गए हैं। बाद में वार्ता होगी, राजीनामा हो जाएगा। बेवजह तूल दिया जा रहा है। शमसाबाद कसबा नहीं चाहता है कि वहां महापंचायत हो। चंद कुछ लोगों संगठन मान रहे हैं। जब अशोक कुलश्रेष्ठ, केशव और पुरुषोत्तम खंडेलवाल आदि डीएम, एसएसपी से मिले तब ये लोग कहां थे।
चौधरी बाबूलाल, सांसद फतेहपुर सीकरी
भाजपा कार्यकताओं के बीच हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जानकारी वरिष्ठ नेतृत्व को दे दी गई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी बख्शा नहीं जाएगा।
पुरुषोत्तम खंडेलवाल, बृज क्षेत्र अध्यक्ष
सांसद बाबूलाल के खिलाफ तहरीर
आगरा। जेल पर हुई मारपीट के मामले में पीड़ित जिला मंत्री ऋषि उपाध्याय ने सांसद चौधरी बाबूलाल, प्रदेश मंत्री राम प्रताप चौहान सहित अन्य लोगों के खिलाफ एसएसपी राजेश डी मोड़क को मारपीट, गाली गलौज, लूटपाट की  तहरीर दी है। शाम को जिलाध्यक्ष अशोक राणा के नेतृत्व में पार्टी कई पदाधिकारी और ऋषि उपाध्याय के समर्थक एसएसपी आवास पर पहुंचे थे। एसएसपी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
कठेरिया जाएंगे शमसाबाद की पंचायत में
आगरा। शमसाबाद में होने जा रही भाजपा की महापंचायत से फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने भले की किनारा कर लिया हो, लेकिन केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया वहां जाएंगे। मंत्री के प्रवक्ता शरद चौहान और प्रतिनिधि अनिल चौधरी का कहना है कि मंत्री कठेरिया सुबह दिल्ली से आगरा आएंगे और 50 गाड़ियों का काफिला शमसाबाद जाएगा।
मैं तो वहां बचाव कर रहा था। ऋषि उपाध्याय मेरा छोटे भाई जैसा है। इस मामले की जांच हो और इस बात की भी जांच हो कि तहरीर में मेरा नाम किसके कहने पर लिखा गया है।

राम प्रताप चौहान, प्रदेश मंत्री
जिला जेल पर भाजपा के सांसद चौधरी बाबूलाल के समर्थकों ने अपने ही पार्टी के जिला मंत्री ऋषि उपाध्याय के साथ मारपीट की है। समाज विशेष को निशाना बना कर गाली गलौज और अभद्र टिप्पणियां की गई हैं। मैं इसकी निंदा करती हैं।
सीमा उपाध्याय, पूर्व सांसद फतेहपुर सीकरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed